facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: गुजरात में वेदांता के ऑयल ब्लॉक का विस्तार रद्द, ONGC संभालेगी कमानपार्श्वनाथ मामले में सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम, 12% ब्याज के साथ पूरी रकम जमा करो, नहीं तो होगी जेलम्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेसPM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायतAdani Power Q1 Results: मुनाफा 47% से ज्यादा बढ़ा, बोर्ड ने ₹15,000 करोड़ जुटाने को दी मंजूरीCube Highways Trust InvIT IPO: आज से खुला ₹5,000 करोड़ का इश्यू, निवेश से पहले जान लें ब्रोकरेज की राय और GMP का हाल

Paytm Bonus share: शेयरधारकों को अभी नहीं मिलेगा बोनस शेयर, मुनाफा मजबूत करने पर फोकस; शेयर 3% टूटा

Advertisement

Paytm ने जून तिमाही में 220 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा (PAT) दर्ज किया। वहीं, परिचालन से सालाना आधार पर 28 फीसदी बढ़कर 2,448 करोड़ रुपये दर्ज की गई।

Last Updated- July 21, 2026 | 12:18 PM IST
Paytm
Paytm नए कारोबार में निवेश करने पर विचार कर रही है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Paytm Bonus share: मोबाइल पेमेंट्स प्लेटफॉर्म पेटीएम (Paytm) की मूल कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड फिलहाल बोनस इक्विटी शेयर जारी करने के प्रस्ताव को आगे नहीं बढ़ाएगी। कंपनी की सोमवार को हुई बोर्ड मीटिंग में यह फैसला हुआ। कंपनी का कहना है कि उसका फोकस अभी शेयरधारकों के लिए लंबी अवधि में बेहतर वैल्यू बनाने पर है। इसके लिए वह कारोबार को लगातार बढ़ाने और मुनाफे को और मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। कंपनी ने यह जानकारी जून तिमाही (Q1FY27) के वित्तीय नतीजों के साथ दी है। बोनस पर फैसला नहीं होने का असर पेटीएम के स्टॉक्स पर देखने को मिला। शुरुआती करोबार में स्टॉक करीब 3 फीसदी तक टूट गए।

कंपनी ने जून तिमाही में 220 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा (PAT) दर्ज किया। वहीं, परिचालन से आय सालाना आधार पर 28 फीसदी बढ़ी। साथ ही कंपनी ने पिछली तिमाही में रिकॉर्ड एबिटडा भी दर्ज किया।

बोनस शेयर क्यों टाले?

सोमवार को हुई बोर्ड बैठक में Paytm की पैरेंट कंपनी One 97 Communications ने फिलहाल बोनस इक्विटी शेयर जारी नहीं करने का फैसला किया। कंपनी का कहना है कि वह अभी शेयरधारकों के लिए लंबे समय में ज्यादा वैल्यू बनाने पर ध्यान देना चाहती है। इसी वजह से बोनस शेयर की बजाय कारोबार बढ़ाने, मुनाफा मजबूत करने पर ध्यान दे रही है।

Paytm Share में गिरावट

बोर्ड से बोनस जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिलने का असर मंगलवार को शेयर पर देखने को मिला। BSE पर दोपहर 12 बजे तक के कारोबारी सेशन में शेयर करीब 3 फीसदी तक टूट गया। इस दौरान स्टॉक ने 1,308.75 का लो बनाया। पेटीएम में मंगलवार को करीब आधा फीसदी की गिरावट के साथ 1339.80 पर कारोबार शुरू हुआ। इससे पहले सोमवार को स्टॉक 1,348 रुपये पर बंद हुआ था। 84 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के मार्केट कैप वाली कंपनी ने इसी महीने 15 जुलाई को 1,407 रुपये पर 52 हफ्ते का हाई बनाया ​ था।

कैसे रहे Q1 नतीजे

Paytm ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि कंपनी ने जून तिमाही में 220 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा (PAT) दर्ज किया। वहीं, परिचालन से आय सालाना आधार पर 28 फीसदी बढ़कर 2,448 करोड़ रुपये दर्ज की गई। कंपनी ने इस तिमाही में अब तक का सबसे ज्यादा कामकाजी मुनाफा (EBITDA) 203 करोड़ रुपये कमाया। साथ ही, EBITDA मार्जिन बढ़कर 8 फीसदी पर पहुंच गया। कंपनी के मुताबिक, परिचालन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के बढ़ते इस्तेमाल से कार्य क्षमता में सुधार हुआ है, जिससे मार्जिन मजबूत हुआ है। इसके अलावा, मर्चेंट GMV 31 फीसदी बढ़कर 7.1 लाख करोड़ रुपये और फाइनेंशियल सर्विसेज से होने वाला रेवेन्यू 45 फीसदी बढ़कर 814 करोड़ रुपये पहुंच गया।

Also Read: Paytm ने पहली तिमाही में ₹220 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, परिचालन से राजस्व में 27.6% की वृद्धि हुई

Paytm का कारोबार लगातार कैसे बढ़ रहा है?

Paytm का कारोबार लगातार मजबूत हो रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह कंपनी का तेजी से बढ़ता मर्चेंट लोन बिजनेस है। अब ज्यादा दुकानदार और व्यवसायी Paytm से जुड़ रहे हैं, साथ ही नए लोन पार्टनर भी कंपनी के साथ आ रहे हैं। कंपनी के मुताबिक, दिए गए आधे से ज्यादा लोन ऐसे ग्राहकों ने लिए, जिन्होंने पहले भी Paytm से लोन लिया था। इसके अलावा, Paytm Gold, शेयरों में निवेश (इक्विटी ब्रोकिंग) और दूसरी वित्तीय सेवाओं से भी कंपनी की कमाई बढ़ी है। Paytm, AI की मदद से कंपनी अपने प्रोडक्ट्स और सेवाओं को और आसान और बेहतर बना रही है।

आगे Paytm की क्या योजना है?

Paytm का कहना है कि वह अपनी मजबूत वित्तीय स्थिति का फायदा उठाकर नए कारोबार में निवेश करने पर विचार कर रही है। कंपनी का फोकस वित्तीय सेवाओं को बढ़ाने, दुकानदारों के लिए नए प्रोडक्ट लाने और विदेशों में कारोबार बढ़ाने पर है। वहीं, Paytm का UPI कारोबार भी तेजी से बढ़ रहा है। जून तिमाही में Consumer UPI के जरिए 5.9 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन हुए और हर महीने ऐप इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की संख्या बढ़कर 8 करोड़ पहुंच गई। कंपनी का मानना है कि इसी तरह कारोबार बढ़ाकर वह आने वाले समय में निवेशकों को बेहतर रिटर्न दे सकेगी।

एजेंसी इनपुट के साथ

Advertisement
First Published - July 21, 2026 | 12:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement