facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

Gold-Silver Price Today: लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ सोना-चांदी, चेक करें आज के रेट

Advertisement

Gold-Silver Price Today: दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा भाव 62,400 रुपये और चांदी के 72,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- January 30, 2024 | 12:27 PM IST
Gold Silver Price
Gold-Silver price today (File Pic)

Gold Silver Price Today, 30 January: इस सप्ताह लगातार दूसरे दिन सोने चांदी के वायदा कारोबार (Gold-Silver Price) की शुरुआत तेजी के साथ हुई। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा भाव 62,400 रुपये और चांदी के 72,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव में भी तेजी देखी जा रही है।

सोना के वायदा भाव तेज
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 56 रुपये की तेजी के साथ 62,423 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 82 रुपये की तेजी के साथ 62,449 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 62,451 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 62,397 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

यह भी पढ़ें: Soybean Crushing: सोया खली निर्यात घटने से सोयाबीन की पेराई भी सुस्त पड़ी

चांदी भी चमकी
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी आज तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 172 रुपये की तेजी के साथ 72,549 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 40 रुपये की तेजी के साथ 72,417 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,550 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,379 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें: Sugar Production: चीनी उत्पादन 2023-24 में 4 प्रतिशत कम होने का अनुमान

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव तेज
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,032.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,025.40 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 5.50 डॉलर की तेजी के साथ 2,030.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.32 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.25 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.03 डॉलर की तेजी के साथ 23.28 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - January 30, 2024 | 9:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement