facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Gold silver price today: सोना फिर ₹100,000 के पार, चांदी की कीमतों में भी उछाल; चेक करें ताजा भाव

Advertisement

Gold Silver Price: घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 1,00000 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,10,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- August 04, 2025 | 9:37 AM IST
Gold and Silver Price

Gold Silver Price Today: घरेलू बाजार में सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में आज तेजी देखी जा रही है। सोने के वायदा भाव फिर से एक लाख रुपये पार कर गए। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 1,00000 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,10,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार सोने के कारोबार में तेजी, जबकि चांदी में सुस्ती देखने को मिल रही है।

सोना हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 245 रुपये की तेजी के साथ 99,999 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 99,754 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 292 रुपये की तेजी के साथ 1,000,46 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,000,84 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 99,939 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,01078 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 321 रुपये की तेजी के साथ 1,10,579 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,10,258 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 440 रुपये की तेजी के साथ 1,10,698 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,10,731 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,10,579 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,16,641 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 3,416.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,399.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 7.10 डॉलर की तेजी के साथ 3,406.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 37.09 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 36.92 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.14 डॉलर की तेजी के साथ 37.07 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 99,999 99,754 1,000,46
चांदी 1,10,579 1,10,258 1,10,698
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,416.60 3,399.80 3,406.90
चांदी 37.09 36.92 37.07

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - August 4, 2025 | 9:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement