facebookmetapixel
Advertisement
RCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ान

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी के बढ़े दाम; खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट

Advertisement

Gold Silver Price: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट आज 41 रुपये की गिरावट के साथ 78,882 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- January 20, 2025 | 10:05 AM IST
Gold buying on Diwali
सोना-चांदी के आज के दाम

Gold Silver Price Today, January 20: इस सप्ताह के पहले दिन सोने के वायदा कारोबार की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई, जबकि चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले।खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 78,900 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 91,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सुस्ती और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही हैं।

सोना के वायदा भाव नरम

सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट आज 41 रुपये की गिरावट के साथ 78,882 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 130 रुपये की गिरावट के साथ 78,893 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 78,855 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 78,990 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले साल 79,775 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 397 रुपये की तेजी के साथ 91,999 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 84 रुपये की तेजी के साथ 91,686 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 91,265 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 91,999 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सुस्त, चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। हालांकि चांदी के वायदा भाव बाद में तेजी के साथ कारोबार करने लगे। है। Comex पर सोना 2,739.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,748.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.80 डॉलर की सुस्ती के साथ 2,744.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 31.08 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 31.14 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.05 डॉलर की तेजी के साथ 31.19 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था

Advertisement
First Published - January 20, 2025 | 10:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement