facebookmetapixel
Advertisement
ग्लोबल क्राइसिस के बीच PM ने आर्थिक सलाहकारों संग की हाई-लेवल बैठक, संकट के बीच इकोनॉमी बचाने पर चर्चाGoogle ने गुरुग्राम में ली 6.17 लाख वर्ग फुट जगह, 5 साल का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश!15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आया टीम इंडिया से बुलावा, टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड!सेमीकंडक्टर संकट होगा दूर! FY2035 तक अपनी आधी जरूरतें खुद पूरी करेगा भारत, प्रोडक्शन इसी साल से शुरू1 के बदले मिलेंगे 5 शेयर! IT और AI सेक्टर से जुड़ी नामी कंपनी करने जा रही है स्टॉक स्प्लिट, रिकॉर्ड डेट फिक्सBonus Stocks: अगले हफ्ते बरसेंगे फ्री शेयर, ये 2 कंपनियां देने जा रही हैं बंपर बोनस; नोट कर लें रिकॉर्ड डेटDividend Stocks: कमाई का महामेला! अगल हफ्ते टाटा-अदाणी-इंफोसिस समेत ये 39 कंपनियां देंगी तगड़ा डिविडेंडसरकारी साइबर सुरक्षा को मिलेगा AI का साथ, चुनिंदा एजेंसियों को ‘क्लॉड मिथोस’ का एक्सेस देगी सरकारमहंगाई का यू-टर्न और घटती ग्रोथ: RBI ने माना पश्चिम एशिया संकट से पटरी से उतर रही इकोनॉमीचौथी तिमाही में निजी उपभोग की मांग पस्त, सरकारी खर्चों और पूंजीगत निवेश के भरोसे टिकी GDP

Gold Roundup: लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा सोना

Advertisement
Last Updated- January 20, 2023 | 3:29 PM IST
Gold and Silver Price

एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार को सोने की कीमत लगातार दूसरे दिन 56,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। एमसीएक्स पर इससे पहले गुरुवार  को कारोबार के दौरान (इंट्राडे ट्रेडिंग) सोने की कीमत 56,588 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी । चांदी की कीमतों में भी फिलहाल मजबूती देखी जा रही है।

जानकारों के अनुसार, ग्लोबल मार्केट में कल यानी गुरुवार को आई जोरदार तेजी की वजह से घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती आई है। सोना आज हालांकि ग्लोबल मार्केट में नरमी के साथ कारोबार कर रहा है।

घरेलू फ्यूचर्स मार्केट / MCX

घरेलू वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी वायदा आज अपने पिछले क्लोजिंग प्राइस 56,546 रुपये के मुकाबले बढ़कर 56,641 रुपये प्रति 10 ग्राम खुला। 56,850 और 56,603 के दायरे में कारोबार करने के बाद यह 214 रुपये यानी 0.38 फीसदी की मजबूती के साथ 56,760 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया।

वहीं चांदी का बेंचमार्क मार्च वायदा आज अपने पिछले क्लोजिंग प्राइस यानी 68,359 रुपये के मुकाबले चढकर 68,654 रुपये प्रति किलोग्राम खुला। 68,980 और 68,580 रुपये प्रति किलोग्राम के दायरे में कारोबार करने के बाद यह 586 रुपये यानी 0.86 फीसदी की मजबूती के साथ 68,945 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू स्पॉट मार्केट

घरेलू हाजिर (स्पॉट) बाजार में भी आज सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली।

Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के अनुसार सोना (999) आज 320 रुपये की तेजी के साथ 56,990 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया । सोना (995) और सोना (916) भी क्रमश: 319 और 293 रुपये की मजबूती के साथ 56,762 और 52,203 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किए गए । जबकि चांदी की कीमतें 1,065 रुपये की तेजी के साथ 68,509 रुपये प्रति किलोग्राम पर दर्ज की गई।

ग्लोबल मार्केट

डॉलर इंडेक्स में मजबूती के चलते ग्लोबल मार्केट में स्पॉट (हाजिर) गोल्ड 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 1,926.78 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।  गुरुवार को  हाजिर कीमतें 1.5 फीसदी बढ़कर अप्रैल 2022 के ऊपरी लेवल तक पहुंच गई थी।  विश्व की 6 प्रमुख करेंसी के मुकाबले अमेरिकी डॉलर के प्रदर्शन को दर्शाने वाले यूएस डॉलर इंडेक्स (US Dollar Index) में फिलहाल 0.12 फीसदी की मजबूती है।

Advertisement
First Published - January 20, 2023 | 12:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement