facebookmetapixel
Advertisement
Gold-Silver Outlook: अगले सप्ताह सोना-चांदी की चाल तय करेंगे फेड, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेलUpcoming NFO: इस हफ्ते खुल रहे हैं 5 नए फंड, सिर्फ ₹100 से निवेश शुरू; चेक करें तारीख और अन्य डिटेलमध्य प्रदेश में UCC को कैबिनेट की मंजूरी, विधानसभा में पेश होगा विधेयकRich Dad Poor Dad के लेखक की चेतावनी: जल्द खत्म हो सकता है दुनिया भर के शेयर बाजारों का भरोसाSemicon 2.0: एडवांस चिप डिजाइन के लिए सरकार देगी इक्विटी सपोर्ट, 105 स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावाDeloitte का अनुमान: FY27 में भारत की GDP ग्रोथ 6.5-6.8% रहेगी, महंगाई और वैश्विक जोखिम चुनौतीUpcoming IPO This Week: इस हफ्ते खुल रहे हैं 7 नए IPO, 5 कंपनियों की होगी लिस्टिंगMcap: टॉप-10 में से 5 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹1.54 लाख करोड़ बढ़ी, TCS की चमकी किस्मतQ1 नतीजों और मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कैसा रहेगा शेयर बाजार का मूड? जानिए इस हफ्ते का पूरा हालTCS vs HCLTech vs Wipro: IT स्टॉक्स में निवेश का है मन? जानें कौन सा शेयर आपके लिए बेहतर

Gold Price Today: सोना 1,090 रुपये मजबूत, चांदी में 1,947 रुपये का उछाल

Advertisement
Last Updated- February 01, 2023 | 5:37 PM IST
Gold and Silver price

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 1,090 रुपये की मजबूती के साथ 57,942 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,852 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 1,947 रुपये के उछाल के साथ 69,897 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 67,950 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 1,090 रुपये की तेजी के साथ 57,942 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।’’

विदेशी बाजारों में सोना मजबूत होकर 1,923 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी गिरावट के साथ 23.27 डॉलर प्रति औंस पर थी। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,923 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

सोने की कीमतों ने लगातार तीसरे महीने लाभ दर्ज किया है जिसे डॉलर के कमजोर रहने तथा अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर की धीमी वृद्धि दर से मदद मिली।

Advertisement
First Published - February 1, 2023 | 5:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement