facebookmetapixel
Advertisement
निवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यानग्रीन यूरिया को प्रतिस्पर्धी बनाने की तैयारी, लागत का अंतर दूर करने के लिए सब्सिडी देगी सरकारराज्यों के पूंजीगत व्यय में आई सुस्ती, 20 राज्य ने दो महीने में खर्च किया बजट का सिर्फ 5.86% हिस्साCredit Card Market: नए कार्ड जारी करने में SBI Card रहा नंबर-1, मई में जोड़े रिकॉर्ड 1.81 लाख ग्राहक

अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिघल गया सोना

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:12 PM IST

यूरो के मुकाबले अमेरिकी डॉलर में हो रही गिरावट के थमने से एशिया के बाजार में सोने की कीमत में गिरावट देखी गई। लगातार तीन दिनों से तेज सोने में गुरुवार को गिरावट देखी गई। 


डॉलर में आई मजबूती के कारण लोगों को रुझान धातु की तरफ कम रहा।हांगकांग से स्टैंडर्ड बैंक एशिया लिमिटेड के कारोबारी ल्यूक लू ने बताया कि सर्राफा बाजार हमेशा डॉलर की विपरीत दिशा में चलता है। बीते दो दिनों के दौरान सर्राफा बाजार में 4.3 फीसदी की तेजी देखी गई थी। यह तेजी 20 फरवरी से लेकर अबतक की अवधि के बीच सबसे अधिक थी।


जबकि जनवरी 2001 से लेकर अबतक बीते दो दिनों में यूरो के मुकाबले डॉलर में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। इस प्रकार यह कहा जा सकता है कि इस दौरान सोना व यूरो के बीच काफी सहभागिता रही। आने वाले समय में भी यूरो सोने की दिशा को तय करेगा।


सिंगापुर में तत्काल डिलीवरी के लिए सोने के भाव में 0.3 फीसदी की गिरावट आई। इसकी कीमत प्रति औंस 951.55 डॉलर रही। चांदी में प्रति औंस 0.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। यूरो के मुकाबले डॉलर के भाव में 1.5797 डॉलर की मजबूती आई।


बुधवार को यूरो के मुकाबले डॉलर में 1.3 फीसदी की गिरावट देखी गई थी। गुरुवार के पहसे सोने की कीमत उछाल के साथ प्रति औंस 954.90 डॉलर के स्तर पर पहुंच गई थी। जो कि 19 मार्च से अबतक की सबसे ऊंची कीमत थी।


बुधवार को कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल 106 डॉलर पर थी। गत 20 मार्च को सोने की कीमत गिरावट के साथ 905.53 प्रति औंस के स्तर पर थी जबकि कच्चे तेल की कीमत गिरकर प्रति बैरल 100 डॉलर हो गई थी। न्यू यॉर्क मर्केटाइल एक्सचेंज में अप्रैल की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत में 0.2 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई और इसके भाव प्रति औंस 956 डॉलर पर देखे गए।

Advertisement
First Published - March 28, 2008 | 12:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement