facebookmetapixel
Advertisement
अब प्राइवेट कंपनियां भी बनाएंगी DRDO की मिसाइलें, रक्षा मंत्री ने टेक्नोलॉजी ट्रांसफर को दी मंजूरी31 अगस्त तक कर लें ये काम, वरना बढ़ सकती है परेशानी! LPG, ITR और Axis Bank से जुड़े बड़े अपडेटकार खरीदना हुआ मुश्किल: 5 साल में वैरिएंट 56% बढ़े, एक फीचर के लिए ₹75,000 तक ज्यादा खर्चफ्रिज-टीवी भी 30 मिनट में? क्विक कॉमर्स अब बड़े सामान की डिलीवरी में उतरने की तैयारी मेंभारतीयों के लिए अमेरिका में नौकरी का रास्ता होगा महंगा? H-1B पर $103,265 फीस का प्रस्ताव, जानें किसे देना होगा पैसासरकारी स्कूल और अस्पताल क्यों बने पर्सनल लोन कंपनियों का नया बाजार8% ग्रोथ से 2047 तक $55 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत: पूर्व CEAसोना, बिटकॉइन या भारतीय शेयर? बढ़ते अमेरिकी कर्ज के बीच पैसा कहां जा रहा हैबैंकिंग शेयरों पर विदेशी ब्रोकरेज का बढ़ा भरोसा; SBI, ICICI Bank समेत इन शेयरों पर लगाया दांव6 महीने में 77% उछला ये डिफेंस शेयर, ब्रोकरेज ने शुरू की कवरेज, कहा – खरीदें, 20% रिटर्न संभव!

Gold hits record high: रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा सोना, कीमतें 72 हजार के करीब  

Advertisement

Gold rate today: IBJA के आंकड़ों के मुताबिक आज सोना 24 कैरेट (999) 553 रुपये की तेजी के साथ 71,832 रुपये के ऑलटाइम हाई पर है।

Last Updated- April 10, 2024 | 4:58 PM IST
Gold Silver Price

Gold hits record high: सोने की कीमतों में तेजी का रुख बरकरार है। ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव रुझानों के बाद मंगलवार को MCX पर सोने की कीमतें 71,739 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गईं। चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी गई।

सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट सोमवार के बंद से 114 रुपये ऊपर 71,026 रुपये पर खुला। दिन के कारोबार में इसने 71,739 रुपये के हाई और 70,988 रुपये के निचले स्तर को छुआ। खबर लिखे जाते समय यह 71,421 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट सोमवार के बंद से 99 रुपये बढ़कर 81,971 रुपये पर खुला। दिन के कारोबार में इसने 82,849 रुपये के हाई और 81,776 रुपये के निचले स्तर को छुआ। खबर लिखे जाते समय यह 82,523 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

स्पॉट मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतें ऑलटाइम हाई पर

स्पॉट मार्केट में भी सोने की कीमतें ऑलटाइम हाई पर है। IBJA के आंकड़ों के मुताबिक आज सोना 24 कैरेट (999) 553 रुपये की तेजी के साथ 71,832 रुपये के ऑलटाइम हाई पर है।

स्पॉट मार्केट में चांदी की कीमतों में भी तेजी बनी हुई है। आज चांदी 604 रुपये की तेजी के साथ 82,100 रुपये के ऑलटाइम हाई पर है।

Also read: Adani Green Energy जुटाएगी 40 करोड़ डॉलर, विदेशी बैंकों से लेगी कर्ज

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी की मुख्य वजह

अमेरिका में ब्याज दरों में जून में कटौती की प्रबल संभावना के कारण सोने- चांदी की कीमतों को बल मिल रहा है। इसके अलावा विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंकों ने सोने की खरीदारी बढ़ाई है। इसमें चीन का केंद्रीय बैंक सबसे आगे रहा है। रूस-यूक्रेन, इजराइल-हमास के बीच जारी संघर्ष और मध्य पूर्व से संबंधित भू-राजनीतिक जोखिम के कारण भी सोने-चांदी की कीमतों को बढ़ावा मिल रहा है।

Advertisement
First Published - April 9, 2024 | 6:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement