facebookmetapixel
Advertisement
सुप्रीम कोर्ट का प्रस्ताव: अदालतों में होगा AI का इस्तेमाल, लेकिन सीमाओं के साथ तीन दिन देरी से केरल पहुंचा मॉनसून, अल नीनो के असर से कमजोर वर्षा की आशंका बढ़ीपश्चिम एशिया संकट के बीच ईरान से 2,557 लोग सुरक्षित निकाले गए: विदेश मंत्रालयभारत-वेनेजुएला ऊर्जा साझेदारी मजबूत करने की दिशा में कदम, तेल सप्लाई और खनिज सहयोग पर बढ़ी बातचीतEditorial: क्रेडिट स्कोर से परे, भारत के खुदरा ऋण बाजार में बड़ा बदलावMSMEs की महत्वाकांक्षाओं को न दबाएं: मानकों से समझौता किए बिना अनुपालन को सरल बनाना जरूरीभारत का तेल व्यापार घाटा: मांग पर नियंत्रण और खपत में संतुलन की जरूरतभारत के IPO बाजार में विदेशी कंपनियों की लिस्टिंग से बढ़ा OFS का दबदबा, अरबों डॉलर बाहर जाने का रुझानखुदरा निवेश तंत्र को और व्यापक बनाएंगे छोटे-मझोले शहर: ऐंजल वन ग्रुप सीईओ अंबरीश केंगेNSDL और CDSL के टेक्नोलॉजी खर्च में तेज उछाल, डीमैट सिस्टम के विस्तार से बढ़ा दबाव

सोना और चांदी हुआ महंगा, सरकार ने किया इंपोर्ट टैरिफ वैल्यू में इजाफा

Advertisement
Last Updated- December 16, 2022 | 5:15 PM IST
Gold

सरकार ने गोल्ड और सिल्वर पर इंपोर्ट टैरिफ वैल्यू (import tariff value) में बढ़ोतरी की है। अब गोल्ड पर इंपोर्ट टैरिफ वैल्यू 582 डॉलर प्रति 10 ग्राम और सिल्वर पर 771 डॉलर प्रति किलो रहेगी। पिछले महीने के पहले पखवाड़े (fortnight) के दौरान इंपोर्टेड गोल्ड पर टैरिफ वैल्यू 565 डॉलर प्रति 10 ग्राम और सिल्वर पर 699 डॉलर प्रति किलो फिक्स की गई थी।

इंपोर्ट टैरिफ वैल्यू वह बेस प्राइस है, जिस पर कस्टम ड्यूटी लगाई जाती है ताकि अंडर-इनवॉइसिंग को रोका जा सके। इसे हर पखवाड़े में रिवाइज किया जाता है ताकि ग्लोबल मार्केट में गोल्ड और सिल्वर के दाम में होने वाले उतार-चढ़ाव को इसमें शामिल किया जा सके। इंपोर्टेड गोल्ड और सिल्वर पर टैरिफ वैल्यू में बढ़ोतरी को सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज एंड कस्टम्स ने नोटिफाई किया है।

सोने के आयात पर फिलहाल 15 फीसदी बेसिक इंपोर्ट ड्यूटी लगता है।

इस बीच मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को सोने का बेंचमार्क फरवरी वायदा आज अपने पिछले क्लोजिंग प्राइस 54,107 रुपये के मुकाबले 50 रुपये बढ़कर 54,157 रुपये प्रति 10 ग्राम खुला। 54,222 और 54,026 रुपये के दायरे में कारोबार करने के बाद यह 93 रुपये यानी 0.07 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 54,200 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया।

जबकि चांदी का बेंचमार्क मार्च वायदा आज अपने पिछले क्लोजिंग प्राइस 67,818 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले 145 रुपये गिरकर 67,673 रुपये प्रति 10 ग्राम खुला। 67,801 और 67,320 रुपये प्रति किलोग्राम के दायरे में कारोबार करने के बाद 130 रुपये यानी 0.19 फीसदी की नरमी के साथ 67,688 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - December 16, 2022 | 5:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement