facebookmetapixel
Advertisement
SME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यानग्रीन यूरिया को प्रतिस्पर्धी बनाने की तैयारी, लागत का अंतर दूर करने के लिए सब्सिडी देगी सरकारराज्यों के पूंजीगत व्यय में आई सुस्ती, 20 राज्य ने दो महीने में खर्च किया बजट का सिर्फ 5.86% हिस्साCredit Card Market: नए कार्ड जारी करने में SBI Card रहा नंबर-1, मई में जोड़े रिकॉर्ड 1.81 लाख ग्राहकरिकॉर्ड स्तर पर पहुंची गेहूं की सरकारी खरीद, 357 लाख टन के पार पहुंचा आंकड़ा; पंजाब-एमपी अव्वलकोयले से गैस बनाने के लिए ₹37,500 करोड़ की मेगा योजना शुरू, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचनाFoxconn ने भारतीय इकाई में बढ़ाई हिस्सेदारी, कंपनी ने खरीदे ₹35 करोड़ से ज्यादा के शेयरस्टैनफोर्ड ड्रॉपआउट्स ने किया कमाल! Zepto के ऑटोमेटेड वेयरहाउस कैसे बदल रहे हैं क्विक-कॉमर्स का भविष्यरफ्तार में ऑटो सेक्टर: मई में वाणिज्यिक वाहनों की थोक बिक्री 13.5% बढ़ी, GST कटौती का दिख रहा असरनकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का शक! सरकार ने बंद कराईं जैक्सन लैबोरेटरीज की दो राज्यों में विनिर्माण इकाइयां

बुझना तो दूर, अभी और भड़केगी महंगाई की आग

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:14 PM IST

पिछले दो साल से खाद्यान्नों की चढ़ती कीमतों से परेशान लोगों को राहत मिलना तो दूर, अभी और बड़ी आफत से दो-चार होना पड सकता है।


दरअसल, फूड एंड एग्रीकल्चरल ऑर्गेनाइजेशन (एफएओ) के अनुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी कमोडिटी की कीमतों में तेजी का रुख रहेगा। हाल ही में एफएओ ने यूरोपियन बैंक फॉर री-कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट ने कमोडिटी की बढ़ती कीमतों पर एक रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें इस बात के स्पष्ट संकेत हैं कि भविष्य में भी महंगाई का दौर जारी रहेगा। खास तौर से चीन और भारत में बढ़ती मांग की वजह से खाद्यान्नों की कीमत सातवें आसमान पर है।


इसके साथ ही वैकल्पिक ईंधन (बायो-ईंधन) की ओर तेल कंपनियों के बढ़ते रुझान की वजह से भी पाम ऑयल, सोयाबीन तेल, चीनी आदि के भाव मुंह चिढ़ा रहे हैं।
रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि खाद्यान्नों के वायदा कारोबार की वजह से इसकी कीमतों में उछाल आया है।


एफओए की रिपोर्ट पर सहमति जाताते हुए क्रिसिल के मुख्य अर्थशास्त्री डी. के. जोशी ने कहा कि अगर ये सभी कारक आगे भी प्रभावी रहे, तो भविष्य में मांग और आपूर्ति के बीच अंतर और बढ़ेगा। लिहाजा, कमोडिटी की कीमतों में उछाल का दौर जारी रहेगा। एफएओ के मुताबिक, वर्ल्ड फूड प्राइस इंडेक्स 2007 में यह 23 फीसदी तक पहुंच गया है।

Advertisement
First Published - March 28, 2008 | 1:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement