facebookmetapixel
Advertisement
Lohia Corp IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला इश्यू, पैसा लगाएं या नहीं? जानें GMP, प्राइस बैंड और एक्सपर्ट की रायIndo-MIM IPO: ₹3,812 करोड़ का IPO खुला, एंकर निवेशकों ने लगाया ₹1,141 करोड़ का दांव; जानें निवेश करें या नहींकार लोन दरें 7.35% से शुरू: भारत के टॉप बैंकों में EMI की तुलनाDr Reddy’s Share Price: Q1 नतीजों के बाद 9% टूटा शेयर, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा; ब्रोकरेज की क्या है राय?IndusInd Bank पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा? Q1 के बाद स्टॉक पर क्या हो निवेश की स्ट्रैटेजीNCDEX के जरिए म्युचुअल फंड में हो सकेगा ट्रांजैक्शन, 29 जुलाई को शुरू होगा प्लेटफॉर्मबाजार में गिरावट के बीच एक्सपर्ट की पसंद बने ये 3 शेयर, जानें टारगेट और स्टॉप लॉसEternal Share Price: तिमाही नतीजों के बाद चमका Eternal का शेयर! ब्रोकरेज भी बुलिश, 40% तक तेजी की उम्मीदNew Brezza 2026: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई ब्रेजा देगी टक्कर! पहली बार कार खरीदने वालों पर मारुति का दांवसोना-चांदी की तेजी पर लगा ब्रेक, जानें आज कितने गिरे भाव

Delhi Gold-Sliver Price: सोना 105 रुपये टूटा, चांदी में 730 रुपये का उछाल

Advertisement
Last Updated- May 01, 2023 | 9:34 PM IST
gold Silver price today

बहुमूल्य धातुओं की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 105 रुपये के नुकसान के साथ 59,975 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। HDFC सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 730 रुपये के उछाल के साथ 75,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

HDFC सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक – जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमत 105 रुपये की गिरावट के साथ 59,975 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी।’ विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,981 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी बढ़कर 25.12 डॉलर प्रति औंस हो गई।

Also Read: Delhi Gold-Silver Price: 60 हजार के नीचे आया सोना, चांदी भी 570 रुपये फिसली

गांधी ने कहा कि बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले कारोबारियों ने नए सौदों से दूरी बनाए रखी।

Advertisement
First Published - May 1, 2023 | 7:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement