मुख्य सामग्री पर जाएं
बिज़नेस स्टैंडर्ड

Delhi Gold-Silver Price: 60 हजार के नीचे आया सोना, चांदी भी 570 रुपये फिसली

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 420 रुपये टूटकर 59,980 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। HDFC सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,400 रुपये प्रति…

Gold and Silver Price

Representative Image

Last Updated: अप्रैल 28, 2023 | 6:28 PM IST

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 420 रुपये टूटकर 59,980 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। HDFC सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 570 रुपये की गिरावट के साथ 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

Also Read: Akshaya Tritiya 2023 : सोना खरीदने से पहले जरूर जान लें, 1 अप्रैल 2023 से बदल गए हैं टैक्स के नियम

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘विदेशों में कीमतों में कमजोर रुख के अनुरूप घरेलू सोने की कीमतों में गिरावट रही।’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,982 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी भी फिसलकर 24.82 डॉलर प्रति औंस रह गई।

Advertisement