facebookmetapixel
Advertisement
EPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यानग्रीन यूरिया को प्रतिस्पर्धी बनाने की तैयारी, लागत का अंतर दूर करने के लिए सब्सिडी देगी सरकार

कम आपूर्ति के दबाव से कच्चे तेल की कीमत बढ़ी

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:09 PM IST

कच्चे तेल की कीमत में  लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई। माना जा रहा है कि गैसोलिन के स्टॉक में गिरावट के कारण कच्चे तेल में तेजी आई है।


ब्लूमबर्ग के सर्वे के मुताबिक अमेरिका में गैसोलाइन के स्टॉक में गत सप्ताह 0.5 फीसदी की कमी दर्ज की गई  है। यानी कि इसमें 1.15 मिलियन बैरल की कमी आई है। न्यू यॉर्क मुख्य सौदे का मई आपूर्ति वाला लाइट स्वीट कच्चा तेल 63 सेंट चढ़कर 101 . 85 डॉलर प्रति बैरल हो गया। लंदन में मई आपूर्ति वाला ब्रेंट नार्थ सी कच्चा तेल 46 सेंट चढ़कर 101 . 06 डॉलर प्रति बैरल हो गया।


वियना स्थित जेबीसी एनर्जी के इशानउल हक ने कच्चे तेल की बढ़ती कीमत पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बाजार इसके स्टॉक डाटा का इंतजार कर रहा है। गैसोलाइन की मांग इस सप्ताह कुछ कमजोर नजर आ रही है। मई महीने के लिए कच्चे तेल की डिलीवरी के लिए इसकी कीमत में  78 सेंट्स या 0.8 फीसदी की तेजी देखी गई।


17 मार्च को कच्चे तेल की कीमत में 9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी और इसकी कीमत 111.80 प्रति बैरल के स्तर पर  पहुंच गई थी। जानकारों का मानना है कि दक्षिणी इराक में चल रही लड़ाई से भी कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

Advertisement
First Published - March 27, 2008 | 1:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement