facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसाबैंक जमा वृद्धि दिसंबर 2016 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर, 31 जुलाई तक 15.4% बढ़ीअमेरिका की नई रिपोर्ट से भारत पर बढ़ा दबाव, चीन के ट्रांसशिपमेंट नेटवर्क में किया गया शामिल

सोने के आभूषणों से मुंह क्यों मोड़ रहा है चीन? बता रहे हैं क्रिस वुड

Advertisement

चीन (मेनलैंड चाइना) में कंपनी के स्टोरों में बिक्री (सेम-स्टोर सेल्स) सालाना आधार पर 26 प्रतिशत घट गई जबकि हॉन्ग कॉन्ग/मकाउ में मांग 31 प्रतिशत की गिरावट आई।

Last Updated- July 30, 2024 | 10:01 PM IST
Gold price

सोने के आभूषणों के प्रति चीन का आकर्षण कम होता जा रहा है। जेफरीज में इक्विटी रणनीति प्रमुख क्रिस्टोफर वुड के अनुसार एशिया में भारत के अलावा सोने के सबसे बड़े उपभोक्ता देश चीन के लोग सोने के आभूषणों से मुह फेर रहे हैं।

वुड ने निवेशकों को लिखे साप्ताहिक नोट ‘ग्रीड ऐंड फीयर’ में कहा कि चीन में सोने की मांग की तरह निकट भविष्य में इसके कमजोर पड़ने के संकेत मिल रहे हैं।

वुड ने कहा कि जून 2023 के बाद पहली बार शांघाई में सोना छूट (डिस्काउंट) के साथ कारोबार कर रहा था। जो सोना मध्य जून में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 63 डॉलर प्रति आउंस की बढ़त (प्रीमियम) के साथ कारोबार कर रहा था, वह पिछले सप्ताह 12 डॉलर प्रति आउंस की छूट के साथ मिल रहा था।

आंकड़ों के अनुसार यह मई 2023 की शुरुआत के बाद से सबसे बड़ी छूट है। हालांकि, इसके बाद यह एक बार फिर 13 डॉलर प्रति आउंस के प्रीमियम पर पहुंच गया था।

मंगलवार को हॉन्ग कॉन्ग में चो ताई फूक के आंकड़े भी चीन में सोने की मांग में गिरावट का सबूत दे रहे हैं। चाउ ताई फूक सोने और आभूषणों की खुदारा कारोबारी है। इसके अनुसार जून 2024 में समाप्त वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में रिटेल स्टोर में सोने के खुदरा बिक्री मूल्य में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई।

चीन (मेनलैंड चाइना) में कंपनी के स्टोरों में बिक्री (सेम-स्टोर सेल्स) सालाना आधार पर 26 प्रतिशत घट गई जबकि हॉन्ग कॉन्ग/मकाउ में मांग 31 प्रतिशत की गिरावट आई।

Advertisement
First Published - July 30, 2024 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement