facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्रीदवाओं का आयात होगा आसान! सरकार बदलेगी 1945 का पुराना नियम, टेस्टिंग नियमों में ढील देने की तैयारीभारत में ‘मक्का क्रांति’ बहुत फायदेमंद, धान की जगह मक्के की खेती से पर्यावरण भी बचेगा व मुनाफा भी बढ़ेगाबॉन्ड मार्केट में फंड मैनेजर्स के अलग-अलग दांव: गिल्ट और डायनेमिक फंड्स में ड्यूरेशन को लेकर छिड़ी जंगरिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबावEditorial: मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतराअयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, UP पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तारAI पर दुनिया का महा-समझौता: भारत समेत 35 देशों ने मिलाया हाथ, अमेरिका की बड़ी पहल को मिला साथ‘विकसित भारत 2047 के लिए जिम्मेदारी से AI अपनाना जरूरी’, ICAI के मंच से PM मोदी का संदेशबंगाल सरकार का बड़ा फैसला: खत्म होगा शहरी भूमि सीमा अधिनियम, बड़े निवेश का रास्ता साफ

बर्ड फ्लू ने डाला त्रिपुरा में डेरा

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 5:18 PM IST

पश्चिम बंगाल के बाद बर्ड फ्लू पड़ोसी राज्य त्रिपुरा तक पहुंच गया है और भोपाल के लैब में हुई जांच से इसकी पुष्टि हो गई है।


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बांग्लादेश से लगे धलाई जिले के मोहनपुर ग्राम पंचायत से नमूने भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजे गए थे और जांच में इसमें बर्ड फ्लू के वायरस पाए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार पिछले एक हफ्ते में यहां कम से कम पांच हजार मुर्गियाें की मौत हो गई थी। इसके बाद अधिकारियों ने नमूने भोपाल प्रयोगशाला भेजे, जहां बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई।


आधिकारिक सूत्रों ने पुष्टि की है कि इसके चलते पिछले दो सप्ताह में हजारों मुर्गियां मर गई हैं। राज्य सरकार ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है और बांग्लादेश के साथ-साथ राज्य के बाहर से मुर्गियों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी है। सूत्रों का कहना है कि सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी और विशेष निगरानी टीम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
 
त्रिपुरा के धलाई जिले के कमालपुर सबडिविजन के मोहनपुर, मलाया और तिलगंग गांवों में 3000 मुर्गियों के मरने से मामला प्रकाश में आया। यहां से ब्लड सैंपल भोपाल स्थित लैबोरेट्री में भेजा गया था, जहां बर्ड फ्लू के मामले की पुष्टि हुई। इसको लेकर सरकार कोई ढील नहीं बरतना चाह रही है। स्थिति को देखते हुए ऐहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।


प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाली आठ ग्राम पंचायतों की 25,000 मुर्गियों को मारने का फैसला किया है। प्रशासन स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली से एंटी फ्लू वायरस से लैस 200 टीमें भी प्रभावित क्षेत्रों में भेजने का फैसला किया है। पशु संसाधन आयुक्त यू. वेंकटेश्वरलू ने एक बैठक में स्थिति की समीक्षा की। बैठक में एआरडी निदेशक, जिला अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

Advertisement
First Published - April 8, 2008 | 12:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement