facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्रीदवाओं का आयात होगा आसान! सरकार बदलेगी 1945 का पुराना नियम, टेस्टिंग नियमों में ढील देने की तैयारीभारत में ‘मक्का क्रांति’ बहुत फायदेमंद, धान की जगह मक्के की खेती से पर्यावरण भी बचेगा व मुनाफा भी बढ़ेगाबॉन्ड मार्केट में फंड मैनेजर्स के अलग-अलग दांव: गिल्ट और डायनेमिक फंड्स में ड्यूरेशन को लेकर छिड़ी जंगरिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबावEditorial: मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतराअयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, UP पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तारAI पर दुनिया का महा-समझौता: भारत समेत 35 देशों ने मिलाया हाथ, अमेरिका की बड़ी पहल को मिला साथ‘विकसित भारत 2047 के लिए जिम्मेदारी से AI अपनाना जरूरी’, ICAI के मंच से PM मोदी का संदेशबंगाल सरकार का बड़ा फैसला: खत्म होगा शहरी भूमि सीमा अधिनियम, बड़े निवेश का रास्ता साफ

बर्ड फ्लू के पर कतरने की मुहिम जारी

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 7:42 PM IST

त्रिपुरा में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद इस महामारी से पड़ोसी राज्यों को बचाने के लिए फौरी तौर पर इंतजाम शुरू हो गए हैं।


इसके चलते विशेषज्ञों की एक टीम पड़ोसी राज्यों असम और मेघालय में डेरा डाले हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि त्रिपुरा की सीमा से लगने वाले असम के करीमगंज और हालीकांडी जिलों में यह टीम स्थिति की समीक्षा कर रही है।


इसके बाद जरूरी कदमों को उठाने के लिए मेघालय के जयंतिया जिले में एक समीक्षा बैठक भी की गई। दूसरी ओर, त्रिपुरा में स्थिति पर काबू पाने के लिए मुर्गे-मुर्गियों को मारने का काम बुधवार को भी जारी रहा।


मेघालय पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. डी. खोंगला ने बताया कि मेघालय में अलर्ट घोषित कर दिया गया है और दूसरे राज्यों समेत बांग्लादेश से मुर्गे-मुर्गियों की खरीद फरोख्त पर पाबंदी लगा दी गई है। उनका यह भी कहना है कि डरने वाली कोई बात नहीं है, स्थिति काबू में है।


वैसे अभी तक विभाग ने फ्लू की जांच के लिए ब्लड सैंपल प्रयोगशाला में नहीं भेजे हैं। जनवरी में भारत-बांग्लादेश सीमा क्षेत्र से मंगाए गए चिकन के सैंपल भोपाल की प्रयोगशाला में भेजे गए थे, जहां पर सैंपल नेगेटिव पाए गए थे। इसके बाद से राज्य ने बाहर से पॉल्ट्री उत्पाद मंगाने पर रोक लगा दी थी। पश्चिम बंगाल में बर्ड फ्लू के चलते मेघालय में ऐसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 150 विशेष टीमें बनाई थीं।

Advertisement
First Published - April 10, 2008 | 12:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement