facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्रीदवाओं का आयात होगा आसान! सरकार बदलेगी 1945 का पुराना नियम, टेस्टिंग नियमों में ढील देने की तैयारीभारत में ‘मक्का क्रांति’ बहुत फायदेमंद, धान की जगह मक्के की खेती से पर्यावरण भी बचेगा व मुनाफा भी बढ़ेगाबॉन्ड मार्केट में फंड मैनेजर्स के अलग-अलग दांव: गिल्ट और डायनेमिक फंड्स में ड्यूरेशन को लेकर छिड़ी जंगरिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबावEditorial: मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतराअयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, UP पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तारAI पर दुनिया का महा-समझौता: भारत समेत 35 देशों ने मिलाया हाथ, अमेरिका की बड़ी पहल को मिला साथ‘विकसित भारत 2047 के लिए जिम्मेदारी से AI अपनाना जरूरी’, ICAI के मंच से PM मोदी का संदेशबंगाल सरकार का बड़ा फैसला: खत्म होगा शहरी भूमि सीमा अधिनियम, बड़े निवेश का रास्ता साफ

मंदड़ियों ने फिर से शार्ट पोजीशन ली, ओपन इंटरेस्ट 6 फीसदी बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 5:28 PM IST

सोमवार को बाजार में आया पुलबैक मंगलवार को बरकरार न रह सका और सेंसेक्स और निफ्टी ने सोमवार की आधी तेजी गंवा दी।


अंतरराष्ट्रीय बाजारों की गिरावट ने भी बाजार को निराश किया। निफ्टी वायदा का ओपन इंटरेस्ट पिछले चार कारोबारी दिनों में पहली बार करीब 6 फीसदी यानी 6.30 लाख शेयर बढ़ गया है जिससे संकेत मिल रहे हैं कि मंदड़ियों ने शार्ट पोजीशन ले ली हैं।


निफ्टी अप्रैल वायदा 14 अंकों के डिस्काउंट पर बंद हुआ है जबकि मंगलवार को ये 3 अंक के प्रीमियम पर था। जिससे साफ है कि मंदड़ियों ने अपनी शार्ट पोजीशन नहीं निपटाईं हैं। निफ्टी ओपन इंटरेस्ट का पुट कॉल रेशियो 1.22 से गिरकर 1.12 के स्तर पर आ गया है।


आउट ऑफ मनी कॉल ऑप्शंस की बिकवाली इसकी वजह रही है जो 4800-5000 के स्ट्राइक प्राइस पर हो रही है जिससे साफ है कि निफ्टी का रेसिस्टेंस लेवल  4800 के ऊपर के स्तर पर बन रहा है। तेजड़ियों को 4800 के स्तर पर सपोर्ट की उम्मीद है क्योंकि पुट ऑप्शंस का ओपन इंटरेस्ट 4800 के स्तर पर करीब 3 फीसदी बढ़ा है।


पुट ऑप्शंस के बिकवालों ने अपनी पोजीशन 4500 के स्ट्राइक प्राइस पर निपटाईं हैं जबकि ताजा पुट बिकवाली 4600-4700 के स्तरों पर हो रही है जिससे साफ है कि सपोर्ट 4700 और 4600 के स्तर पर हो रहा है और रेसिस्टेंस 4800 के स्तर पर देखा जा रहा है।


ऑर्किड केमिकल्स में भारी लांग पोजीशन ले ली गई हैं, कारोबारियों को इसमें अभी और रैली आने की उम्मीद है। सोलरेक्स फार्मा ने इस स्टॉक में 8 फीसदी हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिए खरीदी है। यह स्टॉक 15.3 चढ़ा है जबकि इसके ओपन इंटरेस्ट में 60 फीसदी का इजाफा आ गया है। इस स्टॉक का ओपन इंटरेस्ट 61.07 लाख शेयरों का है जो कुल बाजार की वाइड पोजीशन का 62 फीसदी है।

Advertisement
First Published - April 8, 2008 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement