facebookmetapixel
Advertisement
Gold, Silver Price Today: घरेलू बाजार में सोना-चांदी उछले, विदेशी बाजार में भाव नरमतेल की कीमतें घटीं, फिर भी सरकार को हो सकता है ₹1.65 लाख करोड़ का नुकसानOpening Bell: सेंसेक्स 425 अंक उछला, निफ्टी 24125 के पार; RIL में 2.5% से ज्यादा की तेजीDalmia Bharat का बड़ा विस्तार प्लान, जुटाएगी 4,000 करोड़ रुपयेNRI के पैसे पर RBI की पैनी नजर! अब रोजाना जारी हो सकते हैं अरबों डॉलर की आमद के आंकड़े18,000 करोड़ की AI सिटी पर बवाल! किसानों ने कहा, हमारी जमीन नहीं तो कोई सौदा नहींBond Ratings: कंपनियों की वित्तीय सेहत बिगड़ रही है? रेटिंग डाउनग्रेड ने बढ़ाई चिंताईशा अंबानी का बड़ा प्लान, ब्यूटी मार्केट में नई जंग शुरूMahindra Lifespaces: FY30 तक ₹10,000 करोड़ की बिक्री का लक्ष्य, क्या सफल होगी रणनीति?स्मार्टफोन नहीं, अब टैबलेट मचा रहे धमाल! बिक्री और निर्यात में रिकॉर्ड उछाल

प्रतिबंधित जिंसों का वायदा दोबारा शुरू होने की उम्मीद

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 5:00 PM IST

एनसीडीईएक्स को इस बात की पूरी उम्मीद है कि प्रतिबंधित जिंसों के वायदा कारोबार को फिर से शुरू करने की इजाजत मिल जाएगी।


एक्सचेंज ने तो बकायदा इन जिंसों के कारोबार को दुबारा शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इस साल 7 मई को केंद्र सरकार ने चना, सोया तेल, रबर और आलू के वायदा कारोबार पर रोक लगा दी थी।

जबकि दो साल पहले चावल, गेहूं, अरहर और उड़द दाल के कारोबार पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। एक्सचेंज के अधिकारियों की दलील है कि पिछले सप्ताह वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने बयान दिया था कि वायदा कारोबार के कारण जिंसों की कीमत नहीं बढ़ रही है।

इन अधिकारियों ने यह भी बताया कि देश के नामी-गिरामी आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि भारत को अंतरराष्ट्रीय वित्त क्षेत्र का दर्जा दिलाने के लिए कमोडिटी एक्सचेंज को भी इक्विटी और डेट एक्सचेंज की तरह ही सशक्त बनाना होगा।

7 मई को सरकार ने जिन चार जिंसों के वायदा कारोबार पर चार महीने के लिए रोक लगायी थी, उसकी समय सीमा 6 सितंबर को समाप्त हो रही है। एक्सचेंज इस बात की भी संभावना जाहिर कर रहा है कि चावल और गेहूं के वायदा कारोबार को दुबारा शुरू करने पर विचार किया जा सकता है। हालांकि दाल का हाल इस बार खास्ता है जिससे उड़द और अरहर दाल के वायदा पर से प्रतिबंध हटने की कम गुंजाइश है।

Advertisement
First Published - August 13, 2008 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement