facebookmetapixel
Advertisement
तेल की कीमतें घटीं, फिर भी सरकार को हो सकता है ₹1.65 लाख करोड़ का नुकसानOpening Bell: सेंसेक्स 425 अंक उछला, निफ्टी 24125 के पार; RIL में 2.5% से ज्यादा की तेजीDalmia Bharat का बड़ा विस्तार प्लान, जुटाएगी 4,000 करोड़ रुपयेNRI के पैसे पर RBI की पैनी नजर! अब रोजाना जारी हो सकते हैं अरबों डॉलर की आमद के आंकड़े18,000 करोड़ की AI सिटी पर बवाल! किसानों ने कहा, हमारी जमीन नहीं तो कोई सौदा नहींBond Ratings: कंपनियों की वित्तीय सेहत बिगड़ रही है? रेटिंग डाउनग्रेड ने बढ़ाई चिंताईशा अंबानी का बड़ा प्लान, ब्यूटी मार्केट में नई जंग शुरूMahindra Lifespaces: FY30 तक ₹10,000 करोड़ की बिक्री का लक्ष्य, क्या सफल होगी रणनीति?स्मार्टफोन नहीं, अब टैबलेट मचा रहे धमाल! बिक्री और निर्यात में रिकॉर्ड उछालछोटे शहरों पर BMW की नजर, 2026 में लॉन्च होंगे 26 नए मॉडल

कश्मीर में ठप हुआ सेब का कारोबार

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 4:43 PM IST

कश्मीर में कर्फ्यू से वहां का कारोबार ठप हो गया है। सेब से लेकर बबूगोसा तक, पेटियों में पैक हो अपनी ढुलाई का इंतजार कर रहे हैं।


कश्मीर के बिगड़ते हालत को देख सेब उत्पादकों के साथ थोक कारोबारियों के पसीने छूट रहे हैं। आगामी चार दिनों तक कश्मीर से किसी प्रकार की आवक की उम्मीद भी नहीं नजर आ रही है। लिहाजा, सेब के दाम में प्रति पेटी 50-75 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। एक पेटी में 15 किलोग्राम होता है।

आजादपुर मंडी स्थित कश्मीरी सेब के कारोबारियों के मुताबिक मंगलवर की सुबह मंडी में कश्मीर से 35 ट्रक आए। सामान्य दिनों में 70-80 ट्रक सेब की आवक होती है। लेकिन ये सभी ट्रक 9-10 तारीख को वहां से रवाना हुए थे। सेब व्यापारियों का कहना है कि बुधवार से कश्मीर से सेब की आवक बिल्कुल ही खत्म हो जाएगी। क्योंकि सोमवार को वहां से कोई भी ट्रक रवाना नहीं हुआ है।

कश्मीरी सेब विक्रेता संघ का कहना है कि कर्फ्यू अगर लंबा खिंच गया तो लगभग 10,000 सेब उत्पादकों की हालत खराब हो सकती है। इसके अलावा उन कमीशन एजेंटों के पैसे भी डूब जाएंगे जिन्होंने सेब में निवेश किया है। कश्मीर में उम्दा गुणवत्ता वाले सेबों का उत्पादन हुआ है। विक्रेता संघ के महासचिव आरएस कृपलानी कहते हैं, ‘मुख्य रूप से बबूगोसा की कीमत बढ़ेगी। क्योंकि बबूगोसा की आवक सिर्फ कश्मीर से होती है।

हिमाचल से आने वाले सेब के कारण सेब के दाम बहुत नहीं चढ़ेंगे। लेकिन कश्मीर में पैक हो चुके सेबों के सड़ने की आशंका बढ़ गयी है।’ इन दिनों कश्मीर से रोजाना 40-50 ट्रक बबूगोसा की आवक हो रही है। विक्रेताओं के मुताबिक कश्मीर में 14 अगस्त तक के लिए सबकुछ बंद कर दिया गया है।

अगले सोमवार से ही आपूर्ति के सामान्य होने की संभावना है। व्यापारियों ने इस बात से भी इनकार किया है कि कश्मीरी सेब उत्पादक पाकिस्तान जाकर कारोबार करना चाहते हैं। हालांकि उत्पादकों की यह शिकायत है कि कारोबार के लिए दिल्ली आने पर उन्हें पूछताछ के नाम पर तंग किया जाता है।

Advertisement
First Published - August 13, 2008 | 12:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement