facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्रीदवाओं का आयात होगा आसान! सरकार बदलेगी 1945 का पुराना नियम, टेस्टिंग नियमों में ढील देने की तैयारीभारत में ‘मक्का क्रांति’ बहुत फायदेमंद, धान की जगह मक्के की खेती से पर्यावरण भी बचेगा व मुनाफा भी बढ़ेगाबॉन्ड मार्केट में फंड मैनेजर्स के अलग-अलग दांव: गिल्ट और डायनेमिक फंड्स में ड्यूरेशन को लेकर छिड़ी जंगरिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबावEditorial: मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतराअयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, UP पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तारAI पर दुनिया का महा-समझौता: भारत समेत 35 देशों ने मिलाया हाथ, अमेरिका की बड़ी पहल को मिला साथ‘विकसित भारत 2047 के लिए जिम्मेदारी से AI अपनाना जरूरी’, ICAI के मंच से PM मोदी का संदेशबंगाल सरकार का बड़ा फैसला: खत्म होगा शहरी भूमि सीमा अधिनियम, बड़े निवेश का रास्ता साफ

सोयादाना के निर्यात में 7 फीसदी की बढ़ोतरी

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 5:31 PM IST

मार्च महीने में सोयादाना के निर्यात में 7 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया। इस दौरान 6.05 लाख टन सोयादाना का निर्यात किया गया।


गत वर्ष समान अवधि के दौरान 5.65 लाख टन सोयादाना का निर्यात किया गया था। सोयाबीन प्रोसेसर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) के संयोजक राजेश अग्रवाल के मुताबिक इस साल मार्च महीने में सोया की क्रसिंग गत साल के मुकाबले बेहतर रही।


उन्होंने बताया कि इस मौसम में सोया की अच्छी पैदावार के कारण भी इसके निर्यात में बढ़ोतरी दर्ज की गई। गत अक्तूबर से लेकर गत मार्च तक सोयादाना के निर्यात में 16.71 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान इसका निर्यात 32.23 लाख टन किया गया। जबकि गत साल समान अवधि के दौरान यह निर्यात 27.62  लाख टन रहा।


सोयाबीन का मौसम अक्तूबर से लेकर सितंबर महीने तक रहता है। सोयादाना का इस्तेमाल मुख्य रूप से मुर्गियों के लिए किया जाता है। 2007-08 के दौरान सोयादाना के निर्यात में वर्ष 2006-07 के मुकाबले 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। सोयादाना का निर्यात 06-07 के दौरान 41.96 लाख टन किया गया था जो घटकर 07-08 के दौरान 39.87 लाख टन रह गया।

Advertisement
First Published - April 9, 2008 | 12:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement