facebookmetapixel
Advertisement
रीसाइक्लिंग के कड़े नियमों से 5 फीसदी तक महंगी हो सकती हैं इलेक्ट्रिक कारें, SIAM ने जताई बड़ी चिंताआर्टिफिशल इंटेलिजेंस व क्लॉड मिथोस जैसे AI मॉडलों के खतरों से निपटने को सरकार बनाएगी कमांड सेंटरभारतीय फिनटेक कंपनियों की ग्लोबल उड़ान: कनाडा समेत नए बाजारों में लाइसेंस लेकर बढ़ा रहीं सीमा-पार कारोबारविदेशी बाजार से डॉलर बॉन्ड जारी करने को लेकर भारतीय बैंक जल्दबाजी में नहीं, कीमत सुधरने का करेंगे इंतजारटाटा मोटर्स का भरोसा: इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स के लिए FY27 होगा ‘टर्निंग पॉइंट’, उद्योग में रहेगी ग्रोथभारत में 13 अरब डॉलर का निवेश और करेगी एमेजॉन, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद किया ऐलान Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप से मची भारी तबाही, हजारों लोगों के मारे जाने की आशंकाबांग्लादेश में भारत के राजदूत दिनेश त्रिवेदी को मिला केंद्रीय मंत्री का दर्जा, गृह मंत्रालय ने जारी किया विशेष आदेश‘दुनिया में बढ़ रहा बिखराव, नियम बनाए रखने के लिए कुछ देशों पर निर्भरता गलत’, दक्षिण कोरिया में बोले जयशंकर‘बिना विशेष फायदे के अमेरिका से व्यापार समझौता नहीं करेंगे’, पीयूष गोयल ने भारत का रुख किया साफ

पांच सौ किलो आम बेकार

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 12:43 AM IST

आम का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जान बहुत ही आम बात है लेकिन कल्पना करें सीजन की शुरुआत हो और आम की आवक कम हो और उस पर भी 500 किलो आम को नष्ट किया जाए तो कैसा लगेगा?


अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) के स्वास्थ्य अधिकारियों ने 500 किलोग्राम आमों को नष्ट कर दिया है। इसकी वजह आम को पकाने में खतरनाक रसायन के प्रयोग को बताया जा रहा है। एएमसी के मध्य क्षेत्र के उप चिकित्सा अधिकारी भविन सोलंकी ने बताया है कि हमने विभिन्न किस्मों के 500 किलोग्राम आमों को नष्ट किया है।


सोलंकी ने बताया कि इनको पकाने में गलत रसायनों का प्रयोग किया गया था। इसके चलते इनको नष्ट किया गया है।कालूपुर क्षेत्र में फलों के थोक बाजार में एएमसी की मुहिम सबसे ज्यादा चली है। सोलंकी ने कहा कि यहां का फल बाजार बहुत ही गंदा और हम इस क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं। हम लोगों से कह रहे हैं कि वे डस्टबिन का प्रयोग करें और सड़े हुए फलों को उसी में डालें।


उनका कहना है कि हम कई बार फल विक्रेताओं को समझा चुके हैं कि वे फलों को पकाने में रसायनों का प्रयोग न करें लेकिन वे मानते ही नहीं। सोलंकी ने यह जानकारी भी दी कि विभाग ने इन फल विक्रेताओं से 6,000 रुपये बतौर फाइन भी वसूल किया है।  फल विक्रेता फलों को जल्दी पकाने के लिए कार्बन और कैल्शियम कार्बाइड का प्रयोग करते हैं।


अहमदाबाद फल विक्रेता असोसिएशन के अध्यक्ष लच्छू रोहेरा का कहना है कि हमने आंध्र प्रदेश, रत्नागिरी और सौराष्ट्र से आमों की खरीद की है और जिन रसायनों को सही नहीं बताया जा रहा है वे पहले से ही उसमें थे।

Advertisement
First Published - April 30, 2008 | 12:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement