facebookmetapixel
Advertisement
IPO में निवेश का मौका! 21 साल पुरानी कंपनी का खुलने जा रहा IPO, ₹408-429 प्राइस बैंड तयइस राखी बहन-बेटी के नाम शुरू करें बचत, पोस्ट ऑफिस की इन स्कीम्स में 8.2% तक ब्याज का मौकाअब निजी कंपनियों को मिलेगी DRDO की मिसाइल तकनीक, बढ़ेगा देश में हथियारों का उत्पादलंबे समय बाद IPO बाजार में लौटी चमक, कहीं ‘बबल’ तो नहीं? आगे किन जोखिमों पर रखें नजर?SIP बना लंबी अव​धि का दांव! 5 साल से ज्यादा पुराने निवेश की हिस्सेदारी बढ़कर 31%, हर उम्र वर्ग में क्रेजPPFAS का बड़ा कदम: ग्लोबल फंड्स में निवेश की सीमा घटाई; अब $500 से कर सकेंगे निवेशभारत में नहीं होगी उर्वरकों की कमी! रूस निभाएगा वादा, पुतिन बोले- खाद के निर्यात को बढ़ा रहेत्योहारी सीजन से पहले महंगी हुईं दालें, मांग बढ़ने और कमजोर सप्लाई से भाव 20% तक बढ़ेSBI म्युचुअल फंड के इक्विटी SIF को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, NFO से जुटाए रिकॉर्ड ₹1,154 करोड़अब प्राइवेट कंपनियां भी बनाएंगी DRDO की मिसाइलें, रक्षा मंत्री ने टेक्नोलॉजी ट्रांसफर को दी मंजूरी

यात्री वाहनों की थोक बिक्री अक्टूबर में चरम पर

Advertisement

यात्री वाहनों, दोपहिया और तिपहिया वाहनों की बिक्री में वृद्धि

Last Updated- November 10, 2023 | 11:17 PM IST
Car Sales

यात्री वाहनों की थोक बिक्री अक्टूबर में 3,89,714 वाहनों के सर्वकालिक शीर्ष स्तर पर पहुंच गई। इसमें पिछले साल की तुलना में 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सायम) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

हालांकि कारों की बिक्री अक्टूबर 2022 के 1,40,926 वाहनों से घटकर अक्टूबर 2023 में 1,30,046 वाहन रह गई। यात्री वाहन श्रेणी की इस वृद्धि को यूटिलिटी वाहनों से रफ्तार मिली है। इनकी बिक्री पिछले साल की तुलना में 40 प्रतिशत बढ़कर अक्टूबर में 1,98,356 वाहन हो गई।

ग्रांट थॉर्नटन भारत के साझेदार साकेत मेहरा ने कहा कि यात्री वाहन श्रेणी ने अक्टूबर 2023 में पिछले साल के मुकाबले 15.9 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की है, जो इसकी अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री है। यह उछाल मुख्य रूप से एसयूवी श्रेणी की वजह से आई है। ‘वाहन’ के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले तीन महीने में मासिक रूप से 3,00,000 से अधिक यात्री कारों का लगातार पंजीकरण हुआ है।

इस बीच त्योहारी सीजन में दोपहिया वाहनों की बिक्री में 20.1 प्रतिशत तका इजाफा हुआ है और थोक बिक्री बढ़कर 1,895,799 वाहन हो गई। तिपहिया वाहनों ने भी अपनी तेजी जारी रखी और महीने के दौरान 42 प्रतिशत इजाफे के साथ 76,940 वाहन बिक्री हुई।

कुल मिलाकर अक्टूबर में यात्री वाहन, दोपहिया, तिपहिया सहित वाहनों की थोक बिक्री 26,21,248 वाहनों तक पहुंच गई। सायम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा, ‘यात्री वाहनों तथा तिपहिया वाहनों दोनों ने अक्टूबर में अभी तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है। दोपहिया वाहन खंड ने भी अक्टूबर 2023 के महीने में अच्छी बिक्री दर्ज की।’

उन्होंने बताया कि सभी तीन खंडों ने दो अंक में इजाफा दर्ज किया है और यह वृद्धि गति उद्योग के लिए उत्साहजनक है। यह सरकार की अनुकूल नीतियों और त्योहारी सीजन से मुमकिन हो पाया है। अक्टूबर में कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़कर 18,95,799 इकाई हो गई, जो पिछले साल समान महीने में 15,78,383 इकाई थी।

Advertisement
First Published - November 10, 2023 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement