साल 2023 में दुनिया में संघर्ष के बीच भारत का बातचीत, कूटनीति, बहुपक्षवाद में सुधार पर रहा जोर
वर्ष 2023 में दुनिया में संघर्ष और युद्ध छिड़ने के मद्देनजर भारत ने समस्याओं के समाधान के लिए वार्ता और कूटनीति पर जोर दिया तथा अंतरराष्ट्रीय शांति बनाए रखने में ध्रुवीकृत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की विफलताओं के बीच बहुपक्षवाद में सुधार का लगातार आह्वान किया। वर्ष 2023 में दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला […]
Stock Market 2024: साल 2023 रहा यादगार! नए साल में लोकसभा चुनाव, ब्याज दर के रुख से तय होगी शेयर बाजार की चाल
Stock Market 2024: एक यादगार साल और निवेशकों को मिले शानदार मुनाफे के बाद भारतीय शेयर बाजार महत्वपूर्ण घटनाक्रमों से भरे 2024 में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं। नए साल में शेयर बाजार की निगाह ब्याज दरों के साथ लोकसभा चुनाव और भू-राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर रहेगी। विश्लेषकों का मानना है कि घरेलू शेयर […]
Housing sales: इस साल गुरुग्राम में घरों की बिक्री 13% बढ़ी, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में मांग घटी
Housing sales: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के गुरुग्राम में इस साल बेहतर मांग से आवास बिक्री में 13 प्रतिशत वृद्धि हुई है। विशेषरूप से लक्जरी घरों की मांग बढ़ने से कुल बिक्री बढ़ी है। हालांकि, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घरों की बिक्री में सात-आठ प्रतिशत की गिरावट आई है। रियल एस्टेट परामर्श फर्म एनारॉक […]
वित्त मंत्रालय ने बजट सत्र से पहले अनुदान की अंतिम अनुपूरक मांगों के लिए व्यय प्रस्ताव मांगे
वित्त मंत्रालय ने जनवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू होने वाले बजट सत्र से पहले विभिन्न मंत्रालयों और विभागों से अनुदान की अनुपूरक मांगों (Supplementary Demands for Grants) के दूसरे और अंतिम बैच के लिए व्यय प्रस्ताव मांगे हैं। यह आम चुनाव से पहले 17वीं लोकसभा का आखिरी सत्र होगा और सरकार लेखानुदान (expenditure approvals) […]
Export Outlook: मांग बढ़ने, महंगाई घटने से निर्यात के लिए अच्छा रहेगा नया साल, इतने अरब डॉलर का आंकड़ा पार होने की उम्मीद
Export Outlook: विकसित देशों में मुद्रास्फीति घटने, ब्याज दरों में नरमी, वैश्विक मांग में धीरे-धीरे सुधार और अन्य कारकों की वजह से नया साल देश के निर्यात के लिए अच्छा रहने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि 224 में देश का कुल निर्यात (वस्तुओं और सेवाएं) 900 अरब डॉलर के आंकड़े को पार […]
कोटा कोचिंग 2023: छात्रों की आत्महत्या की घटनाएं सबसे ज्यादा, परिवारजनों ने सुनाया दर्द
राजस्थान का कोटा शहर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के वास्ते कोचिंग का गढ़ माना जाता है लेकिन वर्ष 2023 में पूरे देश में उस वक्त चिंता की लहर दौड़ गई जब सालभर में एक के बाद एक कुल 26 विद्यार्थियों ने विभिन्न कारणों से आत्महत्या कीं। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी रमेश कुमार (परिवर्तित नाम) […]
ब्लैक होल के राज खोलेगा ISRO, नए साल के पहले दिन ही लॉन्च करेगा सैटेलाइट
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) सोमवार को पहले एक्स-रे पोलरिमीटर उपग्रह (XPoSAT) के प्रक्षेपण से नववर्ष का स्वागत करने के लिए तैयार है जो ब्लैक होल जैसी खगोलीय रचनाओं के रहस्यों से पर्दा उठाएगा। XPoSAT मिशन का जीवनकाल करीब पांच वर्ष अक्टूबर में गगनयान परीक्षण यान ‘डी1 मिशन’ की सफलता के बाद यह प्रक्षेपण किया […]
Year Ender 2023: इस साल 59 में से 54 IPO ने दिया 45% रिटर्न, सिर्फ चार शेयर इश्यू प्राइस से नीचे
Year Ender 2023: इस साल यानी 2023 में सेंसेक्स और निफ्टी नई ऊंचाई पर पहुंच गए और इनमें लगभग 20 प्रतिशत की तेजी आई। इससे शेयर बाजार के निवेशकों की पूंजी 82 लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गई। शेयर बाजार में तेजी के इस रुख के बीच 2023 में कुल 59 आरंभिक सार्वजनिक निर्गम […]
FPI का भारतीय शेयर बाजारों पर भरोसा जारी, 2023 में 1.7 लाख करोड़ रुपये डाले
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने इस साल यानी 2023 में भारतीय शेयर बाजारों में जोरदार वापसी की है। इस साल अब तक भारतीय शेयरों में FPI ने 1.7 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है। माना जा रहा है कि चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिस्थितियों के बीच देश की मजबूत आर्थिक बुनियाद के चलते FPI का भारतीय […]
2024 में भी भारतीय अर्थव्यवस्था का रहेगा बोलबाला! बनी रहेगी सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकॉनमी
Indian Economy in 2024: भारत ने 2023 में वैश्विक स्तर पर प्रतिकूल परिस्थतियों का ‘निर्णायक’ तरीके से सामना किया और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्था का ‘दर्जा’ कायम रखा। बढ़ती मांग, घटती महंगाई, स्थिर ब्याज दर परिदृश्य और मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार की वजह से 2023 में भी भारतीय अर्थव्यवस्था की […]









