facebookmetapixel
Advertisement
Franklin India NFO: कम जोखिम वाले डेट फंड में निवेश का मौका, SIP ₹500 से शुरूRBI MPC Meet: ब्याज दरें, बॉन्ड मार्केट, महंगाई और ग्रोथ पर क्या कहतें हैं म्युचुअल फंड्स?177.9 मिलियन डॉलर के साथ शाहरुख नंबर 1, जानें टॉप 5 रैंकिंग में कौन से सेलिब्रिटी हैं शामिल?PNB दे रहा 6.5% तक ब्याज, FCNR(B) FD पर SBI, HDFC और ICICI का क्या है ऑफर?DLF vs Godrej Properties vs Lotus Developers: किस रियल्टी शेयर में सबसे ज्यादा अपसाइड?एक में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, दूसरे में करीब 59% अपसाइड: Marico और Emami में कौन आगे?Market Outlook: RBI ने दी राहत, लेकिन एक्सपर्ट्स का अलर्ट! West Asia में तनाव बढ़ा तो शेयर बाजार पर पड़ सकता है बड़ा असर4 साल की सुस्ती के बाद क्या लौटेगी QSR कंपनियों की चमक? ब्रोकरेज ने दिए 47% तक अपसाइड के टारगेटRBI MPC Meet: ब्याज दर 5.25% पर बरकरार, लेकिन RBI ने ट्रंप के टैरिफ और तेल की कीमतों पर जताई बड़ी चिंताRBI MPC August 2026: रीपो रेट स्थिर, लेकिन क्या आगे ब्याज दरों में कटौती की बन सकती है गुंजाइश? जानें क्या हैं RBI के संकेत

JioBlackRock AMC ने ओवरनाइट फंड को जियो पेमेंट्स बैंक के ‘सेविंग्स प्रो’ फीचर से जोड़ा, निवेशकों को मिलेंगे ये फायदे

Advertisement

इस इंटीग्रेशन के जरिए ग्राहक अपने बैंक खाते में पड़े अतिरिक्त पैसे को पूरी तरह डिजिटल प्रोसेस के माध्यम से आसानी से ओवरनाइट म्युचुअल फंड में निवेश कर सकेंगे

Last Updated- June 17, 2026 | 6:28 PM IST
JioBlackRock

जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने बुधवार को घोषणा की कि उसके ‘जियोब्लैकरॉक ओवरनाइट फंड’ को ‘सेविंग्स प्रो’ फीचर के साथ जोड़ा गया है। यह सेविंग्स और निवेश की सुविधा जियो पेमेंट्स बैंक (JPBL) के माध्यम से जियोफाइनेंस ऐप पर उपलब्ध है। इस कदम का उद्देश्य लोगों के लिए डिजिटल माध्यम से निवेश करना और भी आसान बनाना है। इस इंटीग्रेशन के जरिए ग्राहक अपने बैंक खाते में पड़े अतिरिक्त पैसे को पूरी तरह डिजिटल प्रोसेस के माध्यम से आसानी से ओवरनाइट म्युचुअल फंड में निवेश कर सकेंगे।

‘सेविंग्स प्रो’ फीचर से MFs में निवेश की सुविधा

फंड हाउस के मुताबिक, जियो पेमेंट्स बैंक का ‘सेविंग्स प्रो’ फीचर डिजिटल बैंकिंग की सुविधा को म्युचुअल फंड निवेश के साथ जोड़ने के लिए बनाया गया है। इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने द्वारा तय की गई न्यूनतम राशि से ज्यादा खाते में पड़े बैलेंस को खुद ओवरनाइट फंड में निवेश कर सकते हैं, जबकि जरूरत पड़ने पर पैसे की उपलब्धता यानी लिक्विडिटी भी बनी रहती है।

जियोब्लैकरॉक AMC के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) सिड स्वामीनाथन ने कहा कि, “आज ग्राहक अपने अतिरिक्त पैसे को संभालने के लिए आसान और सुविधाजनक विकल्पों की तलाश कर रहे हैं। इस इंटीग्रेशन के जरिए हम डिजिटल बैंकिंग की सुविधा को ओवरनाइट फंड निवेश के साथ जोड़ रहे हैं, ताकि ग्राहकों को पारदर्शी और सरल तरीके से निवेश का विकल्प मिल सके। यह कदम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक निवेश संबंधी सुविधाएं पहुंचाने के हमारे व्यापक प्रयास का हिस्सा है।”

Also Read: रिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझें

ऑटो और वन टाइम इन्वेस्ट का विकल्प

यह सुविधा ग्राहकों को ऑटो इन्वेस्ट और वन टाइम इन्वेस्टमेंट दोनों विकल्प देती है। ऑटो इन्वेस्ट फीचर में ग्राहक द्वारा तय की गई सीमा से ज्यादा खाते में मौजूद बैलेंस का निवेश हर दिन अपने आप हो जाता है। वहीं, वन टाइम इन्वेस्टमेंट विकल्प के जरिए ग्राहक तुरंत निवेश कर सकते हैं।

ग्राहक 5,000 से 1,50,000 रुपये के बीच अपनी निवेश सीमा (थ्रेशोल्ड) तय कर सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से रोज अधिकतम 1,50,000 रुपये तक का निवेश किया जा सकता है।

कब और कैसे निकाल सकेंगे निवेश?

सेविंग्स प्रो को इस तरह तैयार किया गया है कि ग्राहक अपने अतिरिक्त पैसे का बेहतर उपयोग कर सकें और जरूरत पड़ने पर पैसे तक आसानी से पहुंच भी बनी रहे। ग्राहक तुरंत आधार पर 50,000 रुपये तक या निवेश की गई राशि के 90 फीसदी तक (जो भी कम हो) निकाल सकते हैं।

इस सीमा से अधिक राशि निकालने के अनुरोध रेगुलेटरी नियमों के अनुसार T+1 आधार पर प्रोसेस किए जाते हैं, यानी पैसा अगले कारोबारी दिन मिलता है।

Also Read: 4 साल बाद बदली तस्वीर, क्रेडिट रिस्क फंड्स में फिर आने लगा पैसा; बेहतर रिटर्न से बढ़ी निवेशकों की रुचि

‘सेविंग्स प्रो’ फीचर क्या है?

सेविंग्स प्रो फीचर जियो पेमेंट्स बैंक के बचत (सेविंग्स) और सैलरी अकाउंट रखने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इसमें आधार और वीडियो केवाईसी के जरिए जियोफाइनेंस ऐप पर पूरी तरह डिजिटल तरीके से खाता खोलने और जुड़ने की सुविधा मिलती है।

ग्राहक इस प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी निवेश लिमिट (थ्रेशोल्ड) तय कर सकते हैं या बदल सकते हैं, अपने निवेश को ट्रैक कर सकते हैं और सभी ट्रांजेक्शन की निगरानी भी कर सकते हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह इंटीग्रेशन एक ऐसे फाइनेंशियल इकोसिस्टम की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जो ज्याादा एंटीग्रेटेड, आसान और डिजिटल रूप से सक्षम हो। इसके जरिए ग्राहकों को रोजमर्रा की बैंकिंग सर्विसेज के साथ-साथ निवेश की सुविधाएं भी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Advertisement
First Published - June 17, 2026 | 4:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement