facebookmetapixel
Advertisement
Franklin India NFO: कम जोखिम वाले डेट फंड में निवेश का मौका, SIP ₹500 से शुरूRBI MPC Meet: ब्याज दरें, बॉन्ड मार्केट, महंगाई और ग्रोथ पर क्या कहतें हैं म्युचुअल फंड्स?177.9 मिलियन डॉलर के साथ शाहरुख नंबर 1, जानें टॉप 5 रैंकिंग में कौन से सेलिब्रिटी हैं शामिल?PNB दे रहा 6.5% तक ब्याज, FCNR(B) FD पर SBI, HDFC और ICICI का क्या है ऑफर?DLF vs Godrej Properties vs Lotus Developers: किस रियल्टी शेयर में सबसे ज्यादा अपसाइड?एक में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, दूसरे में करीब 59% अपसाइड: Marico और Emami में कौन आगे?Market Outlook: RBI ने दी राहत, लेकिन एक्सपर्ट्स का अलर्ट! West Asia में तनाव बढ़ा तो शेयर बाजार पर पड़ सकता है बड़ा असर4 साल की सुस्ती के बाद क्या लौटेगी QSR कंपनियों की चमक? ब्रोकरेज ने दिए 47% तक अपसाइड के टारगेटRBI MPC Meet: ब्याज दर 5.25% पर बरकरार, लेकिन RBI ने ट्रंप के टैरिफ और तेल की कीमतों पर जताई बड़ी चिंताRBI MPC August 2026: रीपो रेट स्थिर, लेकिन क्या आगे ब्याज दरों में कटौती की बन सकती है गुंजाइश? जानें क्या हैं RBI के संकेत

DLF vs Godrej Properties vs Lotus Developers: किस रियल्टी शेयर में सबसे ज्यादा अपसाइड?

Advertisement

रियल एस्टेट सेक्टर में DLF, Godrej Properties और Lotus Developers में किस शेयर में सबसे ज्यादा कमाई की संभावना है?

Last Updated- August 05, 2026 | 3:34 PM IST
Real Estate

रियल एस्टेट सेक्टर के शेयर पिछले कुछ समय से निवेशकों की नजर में हैं। मजबूत हाउसिंग डिमांड, नए प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग और बेहतर प्री-सेल्स की दम पर कई रियल्टी कंपनियां लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। पहली तिमाही के नतीजों के बाद अब सवाल यह है कि इस सेक्टर में निवेश के लिए कौन सा शेयर बेहतर विकल्प हो सकता है।

ताजा ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक DLF, Godrej Properties और Lotus Developers तीनों पर सकारात्मक नजरिया बना हुआ है। हालांकि संभावित रिटर्न के लिहाज से तीनों कंपनियों में बड़ा अंतर है। रिपोर्ट में Lotus Developers में सबसे ज्यादा अपसाइड का अनुमान लगाया गया है, जबकि DLF और Godrej Properties पर भी ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी गई है।

DLF: BUY रेटिंग, 755 रुपये टारगेट

मोतीलाल ओसवाल ने DLF पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए 755 रुपये का टारगेट दिया है, जो मौजूदा भाव से करीब 17 फीसदी की संभावित बढ़त दिखाता है।

ब्रोकरेज का कहना है कि पहली तिमाही में प्री-सेल्स उम्मीद से काफी कमजोर रही क्योंकि कई बड़े प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग टल गई। हालांकि कंपनी के पास वित्त वर्ष 2027 के लिए करीब 2 लाख करोड़ रुपये (INR200 billion) की मजबूत लॉन्च पाइपलाइन है। जैसे-जैसे ये प्रोजेक्ट बाजार में आएंगे, प्री-सेल्स में सुधार देखने को मिल सकता है।

Godrej Properties: BUY रेटिंग, 2,350 रुपये टारगेट

ब्रोकरेज ने Godrej Properties पर भी ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है और 2,350 रुपये का टारगेट दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने पहली तिमाही में तीन नए प्रोजेक्ट जोड़े हैं, जिनकी अनुमानित बिक्री क्षमता करीब 95 अरब रुपये है। अब कंपनी केवल बिक्री बढ़ाने पर नहीं बल्कि मुनाफे और फ्री कैश फ्लो सुधारने पर भी ध्यान दे रही है। यही वजह है कि ब्रोकरेज इस शेयर पर सकारात्मक बना हुआ है।

Also Read: एक में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, दूसरे में करीब 59% अपसाइड: Marico और Emami में कौन आगे?

Lotus Developers: BUY रेटिंग, 230 रुपये टारगेट

Lotus Developers पर ब्रोकरेज सबसे ज्यादा बुलिश है। कंपनी के लिए 230 रुपये का टारगेट दिया गया है, जो मौजूदा भाव से करीब 19 फीसदी की संभावित बढ़त दिखाता है।

ब्रोकरेज के मुताबिक पहली तिमाही में कंपनी की प्री-सेल्स 5.7 गुना बढ़ी और यह अनुमान से 37 फीसदी बेहतर रही। ‘Lotus Celestia’ परियोजना ने सबसे ज्यादा योगदान दिया। मजबूत बुकिंग और नई परियोजनाओं की वजह से आने वाले समय में कंपनी की ग्रोथ मजबूत रहने की उम्मीद है।

किस शेयर में सबसे ज्यादा अपसाइड?

ब्रोकरेज की रिपोर्ट के मुताबिक तीनों शेयरों पर ‘Buy’ रेटिंग है, लेकिन संभावित रिटर्न के लिहाज से Lotus Developers सबसे आगे है। इसके बाद DLF और फिर Godrej Properties का नंबर आता है।

इन बातों पर रहेगी नजर

ब्रोकरेज का मानना है कि आने वाली तिमाहियों में इन कंपनियों के लिए सबसे अहम फैक्टर होंगे

  • नए प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग
  • प्री-सेल्स की रफ्तार
  • कैश फ्लो और मुनाफे में सुधार
  • आवासीय बाजार में मांग का रुख

अगर लॉन्च पाइपलाइन समय पर आगे बढ़ती है और बिक्री मजबूत रहती है, तो तीनों रियल्टी कंपनियां अपने टारगेट की ओर बढ़ सकती हैं।

किस शेयर में कितना टारगेट?

कंपनी रेटिंग टारगेट प्राइस संभावित रिटर्न
Lotus Developers BUY 230 रुपये 19%
DLF BUY 755 रुपये 17%
Godrej Properties BUY 2,350 रुपये 16%

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।)

Advertisement
First Published - August 5, 2026 | 3:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement