facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने बहरीन, कुवैत को निशाना बनाया; वार्ता रोकने की धमकीMTF में रिकॉर्ड उछाल: ₹1.33 लाख करोड़ पर पहुंचा निवेश, लीवरेज ट्रेडिंग का बढ़ा क्रेजGold-Silver Outlook: अगले सप्ताह सोने का भाव घटेगा या बढ़ेगा? कैसी रहेगी चाल बता रहे हैं एक्सपर्ट्सSIP Trend: 5 साल तक निवेश बनाए रख रहे भारतीय; अब शॉर्ट टर्म रिटर्न नहीं, वेल्थ क्रिएशन पर है पूरा फोकसभूकंप से दहल उठे वेनेजुएला की मदद के लिए आगे आया भारत, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भेजी राहत सामग्री1100% का मोटा डिविडेंड! डीजल इंजन बनाने वाली दिग्गज कंपनी ने लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेMarket Outlook: भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक आंकड़े और तेल की कीमतों से तय होगी शेयर बाजार की चालटाटा मोटर्स का बड़ा मास्टर प्लान: 2031 तक आएंगी 4 नई इलेक्ट्रिक कारें, 3 गुना फास्ट होगी चार्जिंगशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 6 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹88,678 करोड़ बढ़ी, ICICI बैंक सबसे आगेगर्मी ने बदला बाजार का मिजाज: महंगे AC की बिक्री घटी, पर कोल्ड ड्रिंक्स-आइसक्रीम की जमकर हुई खरीदारी

HCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसला

Advertisement

एचसीएल टेक 13 जुलाई 2026 को Q1 FY27 के नतीजे जारी करेगी। कंपनी का बोर्ड दूसरी अंतरिम डिविडेंड घोषणा पर भी विचार करेगा

Last Updated- June 17, 2026 | 3:30 PM IST
HCLTech

जुलाई शुरू होने में अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन शेयर बाजार में कमाई के मौसम की हलचल अभी से दिखने लगी है। एक-एक कर कंपनियां बता रही हैं कि वे अपने अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे कब जारी करेंगी। इंफोसिस के बाद अब आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने भी अपनी तारीख तय कर दी है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया है कि 13 जुलाई 2026 को बोर्ड की बैठक होगी। इसी बैठक में अप्रैल से जून 2026 तिमाही के नतीजों पर मुहर लगेगी। यानी निवेशकों को इसी दिन पता चलेगा कि नए वित्त वर्ष की शुरुआत कंपनी के लिए कितनी मजबूत रही।

लेकिन इस बैठक में सिर्फ नतीजों की ही चर्चा नहीं होगी। शेयरधारकों के लिए एक और अच्छी खबर आ सकती है। कंपनी ने कहा है कि बोर्ड दूसरे अंतरिम डिविडेंड पर भी विचार करेगा। ऐसे में निवेशकों की नजर सिर्फ मुनाफे और कमाई के आंकड़ों पर नहीं, बल्कि डिविडेंड के ऐलान पर भी टिकी रहेगी।

Also Read: 20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्स

वैसे भी एचसीएल टेक अपने निवेशकों को डिविडेंड देने के मामले में काफी उदार मानी जाती है। इस साल जनवरी में कंपनी ने 12 रुपये प्रति शेयर और अप्रैल में 24 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। पिछले साल भी कंपनी ने कई बार डिविडेंड बांटा था। यही वजह है कि हर तिमाही नतीजों के साथ निवेशक डिविडेंड की घोषणा का भी बेसब्री से इंतजार करते हैं।

अगर कंपनी के पिछले प्रदर्शन पर नजर डालें तो तस्वीर काफी मजबूत दिखाई देती है। जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में एचसीएल टेक का शुद्ध लाभ बढ़कर 4,488 करोड़ रुपये पहुंच गया था। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 4,307 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी की आय भी 12 प्रतिशत बढ़कर 33,981 करोड़ रुपये हो गई थी। मजबूत नतीजों के साथ कंपनी ने उस समय 24 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड भी घोषित किया था।

शेयर बाजार में भी कंपनी के शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिली। मंगलवार दोपहर बीएसई पर एचसीएल टेक का शेयर करीब 1,165 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। अब निवेशकों की नजर 13 जुलाई पर है, जब कंपनी अपने नए तिमाही रिपोर्ट कार्ड के साथ यह भी बताएगी कि शेयरधारकों को डिविडेंड का कितना तोहफा मिलने वाला है।

Advertisement
First Published - June 17, 2026 | 3:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement