Vedanta ने हिंदुस्तान जिंक में बढ़ाया OFS का साइज, Hindustan Zinc में 3.31 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी
खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वेदांता ने हिंदुस्तान जिंक में बिक्री पेशकश (OFS) का आकार बढ़ा दिया है। वह अब कंपनी में 3.31 प्रतिशत हिस्सेदारी यानी 14 करोड़ शेयर बेचेगी। वेदांता के निदेशक मंडल ने मंगलवार को बिक्री पेशकश के जरिए हिंदुस्तान जिंक में 11 करोड़ शेयर या 2.60 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी दे […]
PC Jeweller Q1 Results: पीसी ज्वेलर ने पहली तिमाही में कमाया 156.06 करोड़ रुपये का मुनाफा
PC Jeweller Q1 Results: आभूषण खुदरा विक्रेता पीसी ज्वेलर लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 156.06 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी को वित्त वर्ष 2023-24 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 171.62 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। पीसी ज्वेलर ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, […]
Trade Data: जुलाई में देश का निर्यात 1.2% घटा, आयात में 7.45% का इजाफा; व्यापार घाटा बढ़कर 23.5 अरब डॉलर हुआ
भारत का वस्तुओं का निर्यात जुलाई में सालाना आधार पर 1.2 प्रतिशत घटकर 33.98 अरब डॉलर रहा है। एक साल पहले इसी महीने में यह आंकड़ा 34.39 अरब डॉलर था। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। देश का आयात जुलाई में लगभग 7.45 प्रतिशत बढ़कर 57.48 अरब डॉलर हो गया, जो […]
Jammu & Kashmir: डोडा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को आतंकवादियों की तलाश के लिए चल रहे अभियान में सेना का एक कैप्टन गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि समझा जाता है कि मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि शिवगढ़-अस्सार पट्टी […]
देश की सेना को कमजोर करने का कोई भी प्रयास देश को कमजोर करने के समान: पाक सेना प्रमुख मुनीर
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने कहा है कि देश की शक्तिशाली सेना को कमजोर करने का कोई भी प्रयास देश को कमजोर करने के समान है। पाकिस्तान के 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पाकिस्तान सैन्य अकादमी में आजादी परेड को संबोधित करते हुए उन्होंने देश के संस्थानों और पाकिस्तान के […]
LIC म्यूचुअल फंड की विलय व अधिग्रहण के जरिए कारोबार विस्तार की योजना
एलआईसी की सहयोगी कंपनी एलआईसी म्यूचुअल फंड अपनी प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) को बढ़ाने के लिए विलय व अधिग्रहण के जरिये वृद्धि की संभावना तलाश रही है। कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एलआईसी म्यूचुअल फंड के पास जुलाई 2024 तक 33,000 करोड़ रुपये की एयूएम थीं। एलआईसी म्यूचुअल फंड के प्रबंध निदेशक […]
हॉकी इंडिया का बड़ा ऐलान, PR Sreejesh की 16 नंबर की जर्सी को किया रिटायर
हॉकी इंडिया ने बुधवार को दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश की जर्सी नंबर 16 को रिटायर करने का फैसला किया। श्रीजेश ने हाल ही में संपन्न पेरिस खेलों में देश को लगातार दूसरा ओलंपिक कांस्य पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद खेल को अलविदा कह दिया। हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने […]
NCLAT ने कॉफी डे एंटरप्राइजेज के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर अगली सुनवाई तक लगाई रोक
राष्ट्रीय कंपनी विधि अपील अधिकरण (एनसीएलएटी) ने कैफे कॉफी डे श्रृंखला का परिचालन करने वाली कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड (सीडीईएल) के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर बुधवार को अगली सुनवाई तक रोक लगा दी। अंतरिम आदेश पारित करते हुए अपील अधिकरण की चेन्नई स्थित पीठ ने एनसीएलटी के आदेश के तामील पर रोक लगा दी। एनसीएलएटी […]
OYO का वित्त वर्ष 2023-24 में शुद्ध लाभ 229 करोड़ रुपये रहा: वार्षिक रिपोर्ट
होटल कारोबार से जुड़े मंच ओयो का वित्त वर्ष 2023-24 में शुद्ध लाभ 229 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। ओयो के संस्थापक रितेश अग्रवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर बुधवार को बताया कि यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2023-24 के लिए उनके अनुमान 100 करोड़ […]
Excise policy scam: केजरीवाल को नहीं मिली राहत, SC ने भ्रष्टाचार मामले में अंतरिम जमानत देने से किया इनकार
उच्चतम न्यायालय ने कथित आबकारी नीति घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने से बुधवार को इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति उज्जल भूइयां की पीठ ने सीबीआई द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी को बरकरार रखने के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश […]









