facebookmetapixel
Advertisement
बाजार बंद होने के बाद L&T ने दी बड़ी खबर, पश्चिम एशिया में मिला अल्ट्रा-मेगा प्रोजेक्टF&O ट्रेडिंग से हुई कमाई? 31 अगस्त है ITR फाइलिंग की आखिरी तारीख, ऐसे निकाले टर्नओवर और भरे टैक्सHDFC म्युचुअल फंड की नई स्कीम, सोने-चांदी में निवेश का मौका; ₹100 से कर सकेंगे शुरुआतहेक्सावेयर टेक के शेयरों में जारी रहेगी तेजी? ब्रोकरेज ने बताए तेजी के अहम ट्रिगर्स, कहा – ₹720 तक जाएगा भावआईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी ने बाजार में फूंकी जान, जुलाई में 2 से ज्यादा उछला निफ्टीL&T को अल्ट्रा मेगा ऑर्डर, ₹15,000 करोड़ से ज्यादा के गैस प्रोजेक्ट पर करेगी काम; शेयर में उतार-चढ़ावरक्षाबंधन पर ₹10,000 में बहन को दें फाइनें शियल गिफ्ट, FD से म्युचुअल फंड तक ये हैं 4 विकल्पUPI के 10 साल: 1.78 करोड़ से बढ़कर 24,162 करोड़ तक पहुंचा ट्रांजैक्शन वॉल्यूममहंगाई ने बदला ट्रेंड, भारत का घरेलू पर्यटन बना बड़ा ग्रोथ इंजन; डेस्टिनेशन वेडिंग्स में 20% तक बढ़ रही मांगFY27 की पहली तिमाही में हवाई सेवाओं के दाम बढ़े, बैंकिंग और सिक्योरिटीज सेवाएं हुईं सस्ती

Excise policy scam: केजरीवाल को नहीं मिली राहत, SC ने भ्रष्टाचार मामले में अंतरिम जमानत देने से किया इनकार

Advertisement

Excise policy scam: पीठ ने केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी से कहा, ‘‘हम कोई अंतरिम जमानत नहीं दे रहे हैं। हम नोटिस जारी करेंगे।’’

Last Updated- August 14, 2024 | 1:19 PM IST
Kejriwal

उच्चतम न्यायालय ने कथित आबकारी नीति घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने से बुधवार को इनकार कर दिया।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति उज्जल भूइयां की पीठ ने सीबीआई द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी को बरकरार रखने के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उनकी याचिका पर जांच एजेंसी को नोटिस जारी किया। पीठ ने केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी से कहा, ‘‘हम कोई अंतरिम जमानत नहीं दे रहे हैं। हम नोटिस जारी करेंगे।’’ इस मामले पर अगली सुनवाई के लिए 23 अगस्त की तारीख तय की गयी है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को पांच अगस्त को बरकरार रखा था और कहा था कि सीबीआई के कृत्यों में कोई दुर्भावना नहीं है, जिसने दिखाया है कि आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख कैसे उन गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं, जो उनकी गिरफ्तारी के बाद ही गवाही देने का साहस जुटा सकते हैं।

दिल्ली के उपराज्यपाल ने आबकारी नीति तैयार करने और इसके क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की सीबीआई से जांच कराने का आदेश दिया था जिसके बाद 2022 में इस नीति को रद्द कर दिया गया था। सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुसार, आबकारी नीति में संशोधन करते समय अनियमितताएं की गयीं और लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ पहुंचाए गए।

Advertisement
First Published - August 14, 2024 | 1:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement