Hexaware Technologies Share Outlook: यूएस-ईरान में बढ़ती टकरार, कच्चे तेल में उबाल समेत विदेशी निवेशकों की बिकवाली से भारतीय बाजारों में उतार-चढ़ाव बरकरार है। बाजार के मूवमेंट में आईटी सेक्टर फोकस में है। सेक्टर में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का शेयर इनवेस्टर डे में मैनेजमेंट की कमेंट्री के चलते फोकस में है। यही वजह रही कि शेयर में 24 अगस्त को करीब 8 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई। इनवेस्टर डे पर मैनेजमेंट की दमदार कमेंट्री और ग्रोथ स्ट्रैटेजी को लेकर ब्रोकरेज भी बुलिश हैं। एनलिस्ट्स ने हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के शेयरों पर 720 रुपये का अपसाइड टारगेट दिया है।
हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के शेयर पर मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) ने खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है। लंबी अवधि के नजरिये से शेयर पर 720 रुपये का अपसाइड टारगेट दिया है। जबकि 24 अगस्त को शेयर बीएसई पर 573 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर कंपनी की स्ट्रैटेजी ने शेयर में जोश भरने का काम किया। मैनेजमेंट ने इनवेस्टर डे पर बताया कि 50 फीसदी से ज्यादा की आय AI से जुड़े से आ रही। एनलिस्ट मान रहे हैं कि कंपनी की ओर इस बारे में बताना पॉजिटिव है।
कंपनी ने 6 नेट नए AI TAM (टोटल एड्रेसेबल मार्केट) मौके की पहचान की है। इनमें टेक कर्ज, वल्नरेबिलिटी और SaaS लाइसेंस की कॉस्ट कम करने समेत डाटा, गवर्नेंस और सायबरसिक्योरिटी से जुड़े AI के मौके शामिल हैं। मैनेजमेंट ने भरोसा जताया कि हम आगे चलकर जीरो लाइसेंस, जीरो टेक डेट और जीरो वल्नरेबिलिटी में किसी भी कंपिटीशन से आगे रहेंगे।
हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के मैनेजमेंट को उम्मीद है कि अगले चार सालों में ट्रेडिशनल IT सर्विसेस की कॉस्ट में 20-25% की कमी आएगी। इनवेस्टर्स डे पर यह भी बताया गया है इस असर का कुछ हिस्सा मौजूदा रेवेन्यू बेस में पहले से ही शामिल है।
नुवामा की रिपोर्ट के मुताबिक मैनेजमेंट ने Zerovity स्ट्रैटेजी का खुलासा किया, जो ग्राहकों को कस्टमाइज एआई सॉल्युशंस ऑफर करेगा। यह बिना किसी समस्या के ग्राहकों को AI एडॉप्शन मुहैया कराएगा। जबकि हेक्सावेयर के लिए TAM बढ़ेगा। एनलिस्ट्स ने शेयर पर खरीदारी की रेटिंग के साथ अपसाइड का टारगेट दिया है। अगले 12 महीने के लिहाज से 710 रुपये का टारगेट दिया है। जबकि बीएसई पर शेयर 24 अगस्त को 573 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
Also Read | छोटे निवेशकों के लिए महंगे शेयर खरीदना होगा आसान, फ्रैक्शनल शेयरों पर SEBI ने बढ़ाया कदम
MOFSL ने कहा कि CY26 के लिए रेवेन्यू गाइडेंस घटाने के बावजूद मैनेजमेंट कमेंट्री से पता चलता है कि ग्रोथ खत्म नहीं हुई है। डील शुरू होने में देरी, मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम में लगातार तेजी और बैंकिंग, हेल्थकेयर व मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में अच्छी ग्रोथ से CY26 के आखिर में बेहतर नतीजे देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में CY27 के लिए अच्छी शुरुआत हो सकती है। एनलिस्ट्स ने CY26 के लिए सालाना आधार पर CC रेवेन्यू ग्रोथ 6.4 फीसदी और CY27 के लिए 9.7 फीसदी रहने का अनुमान है। कंपनी ने AI और टैलेंट में जारी निवेश के बावजूद मार्जिन गाइडेंस को बरकरार रखा है।
(डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।)