महाराष्ट्र में 15 दिन पहले शुरू हो जाएगी गन्ने की पेराई
चीनी उत्पादन में उत्तर प्रदेश को पीछे छोड़कर महाराष्ट्र देश का सबसे ज्यादा चीनी उत्पादक राज्य का तमगा हासिल कर लिया। चालू सत्र में महाराष्ट्र के किसानों को उचित व लाभकारी मूल्य (एफआरपी) के रूप में 42,650 करोड़ रुपये दिए गए। राज्य में इस बार गन्ना पेराई सत्र 15 अक्टूबर से शुरू होगा। हालांकि महाराष्ट्र […]
प्याज की कीमतों में आ सकती है तेजी
फिलहाल देश के प्रमुख उत्पादक राज्यों खासकर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में प्याज की कीमतें काफी नीचे चल रही हैं जिस वजह से किसान अपनी उत्पादन लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं। लेकिन आने वाले दिनों में कीमतों में तेजी की संभावना जताई जा रही है क्योंकि इन प्रमुख उत्पादक राज्यों में कई […]
दुनिया भर में बढ़ी लोगों की संपत्ति
वैश्विक परिवारों की संपत्ति वर्ष 2021 में 9.8 फीसदी की दर से बढ़कर 463.6 खरब डॉलर पर पहुंच गई है। क्रेडिट सुइस ने अपनी ‘वैश्विक संपत्ति रिपोर्ट’ के नवीनतम अंक में कहा कि वर्ष 2020 में केंद्रीय बैंको की कम ब्याज के पक्ष में माहौल बनाने की नीतियों और व्यापक स्तर पर शेयर कीमतों में […]
विंजो ने गूगल के खिलाफ मुकदमा दायर किया
ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफार्म विंजो ने तकनीक की दिग्गज कंपनी गूगल के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में मुकदमा दायर किया है। सूत्रों के मुताबिक गूगल ने हाल में लॉन्च किए गए अपने प्रोजेक्ट में धन कमाने के खेलों (रियल मनी गेमिंग) के ऐप्स को प्ले स्टोर पर रम्मी व डेली फैंटसी स्पोटर्स की श्रेणी तक सीमित […]
मोबाइल मैलवेयर पर बैंकों ने ग्राहकों को किया आगाह
कई भारतीय बैंकों ने अपने ग्राहकों को आधिकारिक ऐप स्टोर के अलावा किसी अन्य स्रोत से ऐप डाउनलोड नहीं करने के लिए सतर्क किया है। ऐसा इसलिए कि सोवा ऐंड्रॉयड ट्रोजन का इस्तेमाल कर एक नए तरह के मोबाइल बैंकिंग मैलवेयर से बैंक ग्राहकों को निशाना बनाया जा रहा है। जब उपयोगकर्ता अपने नेट-बैंकिंग ऐप […]
डिजिटल उधारी की नई दुनिया में क्या हैं बाधाएं
आखिरकार भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने डिजिटल उधारी को वैधता दे दी है। इसने इस क्षेत्र के खिलाड़ियों को परिभाषित करने के लिए एक नया शब्द गढ़ा है, ऋण सेवा प्रदाता (एलएसपी)। वे अपनी बैलेंस शीट से उधार नहीं देंगे, बल्कि बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के लिए वे एक आउटसोर्सिंग एजेंट की भूमिका […]
निर्यात के मोर्चे पर उठते सवालों के चाहिए जवाब
निर्यात के रुझान की पड़ताल में कुछ सकारात्मक और कुछ नकारात्मक पहलू सामने आते हैं। समय से कुछ आवश्यक कदम उठाकर निर्यात और आर्थिक वृद्धि को सहारा देने का सुझाव दे रही हैं इस दौर का एक महत्त्वपूर्ण सवाल यही सामने आ रहा है कि क्या भारत से होने वाले निर्यात में ठहराव आ गया […]
चिर-परिचित समस्या
धान की कटाई का मौसम लगभग आ ही गया है और लगता नहीं कि उत्तर भारत के चावल उगाने वाले राज्यों में से किसी के पास भी किसानों को फसल-अवशेष यानी पराली जलाने से रोकने का कोई उपाय है। हर वर्ष अक्टूबर-नवंबर में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र इसी पराली को जलाए जाने के कारण वायु प्रदूषण […]
निफ्टी फार्मा इंडेक्स में चार महीने की सबसे बड़ी उछाल
दवा कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को उछाल दर्ज हुई क्योंकि निवेशकों ने उन फर्मों के शेयर बेचे जिनमें तेजी दर्ज हुई थी और वहां रकम झोंक दी जो पिछड़ी हुई थी। निफ्टी फार्मा इंडेक्स 3.1 फीसदी चढ़कर 12,750 अंक पर बंद हुआ, जो 20 मई के बाद की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है और साल […]
अदाणी ने गिरवी रखा हिस्सा
अदाणी समूह ने अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी अधिग्रहण के वित्त पोषण के लिए इन कंपनियों में अपनी पूरी 63.1 प्रतिशत हिस्सेदारी गिरवी रख दी है। इन कंपनियों ने मंगलवार को स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया कि अंबुजा के अलावा, उसकी सहायक इकाई एसीसी में भी करीब 57 प्रतिशत हिस्सेदारी भी कई वैश्विक बैंकों के पास […]
