वेदांत को मिला सात बैंकों का साथ
भारत की प्रमुख तांबा निर्माता कंपनी वेदांत रिसोर्सेज ने कर्ज अदायगी के लिए 40 अरब रुपये जुटाने के लिए सात बैंकों के साथ समझौता किया है। कंपनी ने यह कर्ज सेसा गोवा लिमिटेड की खरीददारी के दौरान लिया था।इस समझौते से जुड़े चार सूत्रों ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि कंपनी ने […]
नाल्को-टाटा करेंगी 120 अरब रुपये का निवेश
एल्युमिनियम उत्पादन क्षेत्र में देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी नेशनल एल्युमिनियम कंपनी (नाल्को) टाटा समूह के साथ मिलकर दक्षिण अफ्रीका में एल्युमिनियम संयंत्र लगाने के लिए बातचीत कर रही है। नाल्को की योजना टाटा के साथ मिलकर इस संयंत्र के निर्माण के लिए 120 अरब रुपये निवेश करने की है। नाल्को के चेयरमैन सीआर […]
डॉ. रेड्डीज लैब ने किया अधिग्रहण
प्रमुख औषधि निर्माता कंपनी डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज ने अमेरिकी कंपनी बीएएसएफ के औषधि निर्माण कारोबार और लुसियाना में इसकी संबद्ध इकाई के अधिग्रहण के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस अधिग्रहण सौदे की वित्तीय शर्तों का खुलासा नहीं किया गया है।बीएएसएफ विश्व की प्रमुख रसायन कंपनी है। इसके पोर्टफोलियो की रेंज में तेल एवं […]
भारतीय वाई-फाई बाजार में रकस भिड़ाएगी अपने तार
भारत के वाई-फाई के बढ़ते बाजार पर नजर रखते हुए कैलिफोर्निया की वायरलेस उपकरण सप्लायर कंपनी रकस वायरलेस ने डेल इंडिया के साथ मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। कंपनी बड़े कॉर्पोरेट भवनों और रियल एस्टेट की विभिन्न परियोजनाओं के लिए ‘स्मार्ट वाई-फाई टेक्नोलॉजी’ को बाजार में उतारेगी।अपने कई वायरलेस तकनीकी उत्पादों में से […]
अमेरिका में आभूषण बेचेगी टाइटन इंडस्ट्रीज
हाल ही में पाकिस्तान में अपनी घड़ियां लॉन्च करने वाली टाइटन समूह की घड़ियों और आभूषण से जुड़ी टाइटन इंडस्ट्री अब अमेरिका के आभूषणों के बाजार में अपने ब्रांड तनिष्क के साथ उतरने का विचार बना रही है। टाइटन इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक भास्कर भट्ट का कहना है, ‘हम इस वर्ष जून में शिकागो और […]
एनएचपीसी का शुध्द मुनाफा बढ़ा
सरकारी उपक्रम की पनबिजली कंपनी, एनएचपीसी लिमिटेड का वित्त वर्ष 2007-08 में 1,002.06 करोड़ रुपये का कर बाद शुध्द मुनाफा रहा जो उसके पिछले वित्त वर्ष 925 करोड़ रुपये के मुकाबले 8.32 प्रतिशत अधिक है। इस अवधि के लिए एनएचपीसी की बिक्री 2,311.47 करोड़ रुपये रही जो पिछले वित्त वर्ष 1,963 करोड़ रुपये के मुकाबले […]
कच्चे तेल की कीमत कम, नजरें अमेरिका पर
कच्चे तेल की कीमतें अब थोड़ी राहत देती लग रही हैं।न्यूयॉर्क के प्रमुख तेल कांट्रैक्टर लाइट स्वीट क्रूड में जून में डिलिवरी के लिए कच्चे तेल की कीमतों में 5 सेंट की कमी आकर 115.58 डॉलर प्रति बैरल हो गईं। विश्लेषकों की नजरें अब अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की बैठक पर लगी हुई हैं। […]
घटतोली की छूट समाप्त, नियम लागू
बिस्कुट, ब्रेड, सीमेंट, फेस क्रीम जैसी 22 वस्तुओं के उत्पादकों को गुरुवार से यानी कि 1 मई से नये नियमों का पालन करना होगा। इन वस्तुओं को सरकार ने माप के माामले में जो विशेष छूट दे रखी थी वह गुरुवार से समाप्त हो रही है। इन वस्तुओं के उत्पादकों ने माप व तोल विभाग […]
एमसीएक्स मिला रहा है जीएसपीसी से हाथ
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अब कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का कारोबार भी जल्द शुरू हो सकता है। दरअसल एमसीएक्स राष्ट्रीय स्तर पर स्पॉट एक्सचेंज बनाने की संभावनाएं तलाश रहा है। इसके लिए एमसीएक्स ने गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जीएसपीसी) के साथ बातचीत भी शुरू कर दी है। नये स्थापित होने वाले एक्सचेंज […]
निर्यात शुल्क : घरेलू बाजार में बढ़ेगी स्टील आपूर्ति
महंगाई को काबू करने के लिए सरकार ने स्टील उत्पादों पर जो निर्यात शुल्क लगाया है उससे घरेलू स्तर पर स्टील अधिक आपूर्ति की स्थिति पैदा हो सकती है। दरअसल सरकार ने प्राथमिक स्टील उत्पादों के निर्यात पर जो 15 फीसदी का शुल्क लगाया है, उससे घरेलू बाजार में हॉट रॉल्ड (एचआर) ज्यादा मात्रा में […]
