facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी जीवन बीमा की मांग मजबूत रहेगी, HDFC Life चेयरमैन केकी मिस्त्री का भरोसामुंबई पोर्ट का बड़ा इंफ्रा विस्तार, ₹3,541 करोड़ की परियोजनाओं से बढ़ेगी कार्गो और पर्यटन क्षमतापश्चिम एशिया संकट से बिजली उपकरण उद्योग पर बढ़ा लागत का दबाव, एल्युमीनियम-तांबे की कीमतों में तेज उछालसरकार की विनिवेश मुहिम तेज, Q1 में ही ₹18,000 करोड़ से ज्यादा जुटाए; पिछले वित्त वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ाFCNR(B) जमा पर 9x लीवरेज की पेशकश की तैयारी, NRI निवेशकों को मिल सकता है 12-18% रिटर्नकच्चे तेल में नरमी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगातार तीसरे सप्ताह दर्ज की बढ़तट्रेंट ने दोहराया 10 गुना ग्रोथ का लक्ष्य, वेस्टसाइड-जूडियो विस्तार और बेहतर LFL से तेजी की उम्मीदनिफ्टी IT इंडेक्स टूटने के बाद भी म्युचुअल फंड निवेशकों ने पैसिव स्कीम्स में लगाया करोड़ों का दांवभारतीय शेयर बाजार में जल्द लौट सकती है तेजी, ICICI Securities ने बताए सुधार के मजबूत संकेतकच्चे तेल में गिरावट और विदेशी निवेश से रुपया लगातार चौथे दिन मजबूत, बॉन्ड यील्ड भी फिसली

कच्चे तेल की कीमत कम, नजरें अमेरिका पर

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 1:01 AM IST

कच्चे तेल की कीमतें अब थोड़ी राहत देती लग रही हैं।न्यूयॉर्क के प्रमुख तेल कांट्रैक्टर लाइट स्वीट क्रूड में जून में डिलिवरी के लिए कच्चे तेल की कीमतों में 5 सेंट की कमी आकर 115.58 डॉलर प्रति बैरल हो गईं।


विश्लेषकों की नजरें अब अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की बैठक पर लगी हुई हैं। इससे पहले न्यू यॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में कच्चे तेल की कीमतों में 3.12 डॉलर की कमी आई थी। दूसरी ओर लंदन के ब्रेंट नॉर्थ सी में जून डिलिवरी के लिए कच्चे तेल की कीमतों में 8 सेंट की बढोतरी आई।


यहां तेल की कीमतें 113.43 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 113.51 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गईं। गौरतलब है कि पिछले दिनों तेल की कीमतें रेकॉर्ड 120 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंच गई थीं। दरअसल स्कॉटलैंड की ग्रैंगमाउथ रिफाइनरी में 1200 कर्मचारी हड़ताल पर चले गये थे जिसकी वजह से जान मानी तेल कंपनी बीपी को अपनी रिफाइनरी को बंद करना पड़ा था।


इसके अलावा नाइजीरिया की तेल कंपनी एक्सोन मोबिल से भी उत्पादन में कमी ने तेल की किल्लत पैदा कर दी थी। इन वजहों ने तेल की कीमतों को अपने उच्चतम स्तर पर पहंचा दिया था।  विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दो दिन तक चलने वाली बैठक के बाद ब्याज दरों में और कटौती की संभावना है। इस बैठक से आने वाला परिणाम भी तेल की कीमतों पर असर डालेगा।

Advertisement
First Published - April 30, 2008 | 11:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement