एनसीडीईएक्स ने एक विग्यप्ति में कहा, एनसीडीईएक्स ने सीपीओ के चार माह के सौदे फिर से शुरू किये हैं, इसके सभी सौदे दिसंबर 2013, जनवरी, फरवरी और मार्च 2014 में समाप्त होंगे।
विग्यप्ति में कहा गया है कि यह सौदे आज से कारोबार के लिए शुरू हो गये हैं। निवेशक आज से एनसीडीईएक्स प्लेटफार्म पर कच्चा पाम तेल के 10 टन तक के वायदा सौदे का कारोबार कर सकता है और इसकी डिलीवरी गुजरात के कांडला से उठा सकते हैं।
एनसीडीईएक्स में सीपीओ के वायदा सौदों के शुरू होने पर एनसीडीईएक्स के प्रबंध निदेशक :प्रभारी: समीर शाह ने कहा, एनसीडीईएक्स में कच्चा पामतेल का वायदा सौदे फिर से शुरू होने पर हम खाद्य तेल उद्योग को इसका कारोबार करने की विकल्प पेश करते हैं।
उल्लेखनीय है कि देश के खाद्य तेल बाजार में कच्चा पाम तेल की हिस्सेदारी करीब 46 फीसद है। देश में प्रति साल 90 से 92 लाख टन कच्चे पाम तेल की खपत होती है।