बैंकांे और वित्तीय संस्थानांे ने इस परियोजना के लिए 1,800 करोड़ रपये का रिण दे रखा था। बैंकिंग सूत्रांे ने बताया कि हाल मंंे रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लि. और दिल्ली मेट्रो रेल निगम :डीएमआरसी: को रिण की वसूली के लिए नोटिस भेजे गए हैं। डीएमएमईपीएल परियोजना मूल रूप से रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर को मिली थी।
रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर की विशेष कंपनी डीएमएमईपीएल ने इस साल जुलाई मंे कहा था कि उसने एयरपोर्ट मेट्रो लाइन के लिए डीएमआरसी के साथ करार 9 माह पहले 8 अक्तूबर, 2012 के नोटिस के जरिये समाप्त कर दिया था।
डीएमआरसी ने करीब पांच माह पहले 22.7 किलोमीटर की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लिंक का परिचालन करीब 100 रखरखाव अधिकारियांे के साथ संभाला था।
सूत्रांे का कहना है कि रिण मूल रूप से परियोजना पाने वाली कंपनी को दिया गया था और अनुबंध के समाप्त होने से रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर रिण के भुगतान से बच नहीं सकती। एक्सिस बैंक के अलावा गठजोड़ के अन्य बैंक हैं.....पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, देना बैंक व केनरा बैंक।