आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि खामीदौरा गांव स्थित राज्यकृत मध्य विद्यालय स्थित एक चापाकल का विषाक्त पानी पीने से आज चार बच्चे, एक शिक्षक और चार रसोईये बीमार पड गए।
सूत्रों ने बताया कि सभी बीमार को इलाज के लिए दुर्गावती प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने उक्त विद्यालय जाकर चापाकल का जायजा लिया तथा स्वास्थ्य केंद्र जाकर पीडितों से मिले। जिलाधिकारी ने चापाकल को सील कर मामले की जांच का आदेश दिया है।