facebookmetapixel
Advertisement
कच्चे तेल में तेजी, ब्रेंट 83 डॉलर के पार; मिडिल ईस्ट में तनाव से सप्लाई की चिंता बढ़ीStocks To Watch Today: Alkem, Dabur से KPIT तक कई बड़े अपडेट, आज इन शेयरों में रह सकती है जबरदस्त हलचलग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेश

गोल्ड $35,000 और बिटकॉइन $7.5 लाख? ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

Advertisement

रॉबर्ट कियोसाकी ने महामंदी की चेतावनी देते हुए कहा है कि फाइनेंशियल 'बबल' फटने के बाद बिटकॉइन, गोल्ड और सिल्वर की कीमतें ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच जाएंगी

Last Updated- March 21, 2026 | 11:02 PM IST
Robert Kiyosaki
मशहूर किताब 'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक और फाइनेंशियल एडवाइजर रॉबर्ट कियोसाकी | फाइल फोटो

मशहूर किताब ‘रिच डैड पुअर डैड’ किताब के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने एक बार फिर क्रिप्टो और ग्लोबल मार्केट को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करके कहा कि दुनिया अब इतिहास की सबसे बड़ी फाइनेंशियल बबल के कगार पर खड़ी है। उनका मानना है कि यह बबल बहुत जल्द फटने वाली है, और उसके बाद बिटकॉइन, इथेरियम, गोल्ड और सिल्वर जैसी चीजों की कीमतें आसमान छू लेंगी।

कियोसाकी का कहना है कि 2008 के फाइनेंशियल क्राइसिस को कभी ठीक से सुलझाया नहीं गया। उस वक्त सिर्फ प्रिंटिंग मशीन चलाकर पैसे बांटे गए, लेकिन असली समस्या को छिपा दिया गया। अब वो बबल इतना बड़ा हो चुका है कि जब फटेगा, तो सब कुछ बदल जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि क्रैश आएगा या नहीं, ये सवाल नहीं रहा, बस कब आएगा, ये देखना बाकी है।

क्रैश के एक साल बाद कीमतों के बारे में उन्होंने जो आंकड़े दिए, वो काफी चौंकाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि बिटकॉइन की कीमत 7,50,000 डॉलर (लगभग 7.5 लाख डॉलर) तक पहुंच सकती है। अभी बिटकॉइन करीब 70,000 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रहा है, यानी ये करीब 10 गुना बढ़ोतरी होगी। इथेरियम के लिए उनका टारगेट 95,000 डॉलर है, जो आज की कीमत करीब 2,100-2,300 डॉलर से लगभग 45 गुना ज्यादा है।

Also Read: Gold-Silver Price Today: नवरात्रि पर गोल्ड खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! सोना-चांदी के दाम में गिरावट; चेक करें रेट

गोल्ड और सिल्वर की कीमतों पर बड़ा टारगेट

कियोसाकी ने यह भी कहा कि गोल्ड 35,000 डॉलर प्रति औंस और सिल्वर 200 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। उनका कहना है कि जब लोगों का भरोसा फिएट करेंसी जैसे डॉलर से हटेगा, तो वे अपना पैसा ऐसी जगह लगाएंगे जहां सप्लाई सीमित है, जैसे बिटकॉइन, गोल्ड और सिल्वर।

उन्होंने कहा कि वो खुद भी इस पर अमल कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने 67,000 डॉलर के आसपास एक और बिटकॉइन खरीदा है। यहां तक कहा कि अगर कीमत 6,000 डॉलर तक गिरे, तो वो और खरीदेंगे।

हालांकि कई लोग उनकी बातों पर भरोसा नहीं करते। आलोचकों का कहना है कि कियोसाकी पिछले 10–15 साल से ऐसे क्रैश की चेतावनी देते आ रहे हैं, 2016 और 2020 में भी उन्होंने इसी तरह के दावे किए थे, लेकिन वैसा कुछ हुआ नहीं। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि ये सिर्फ ध्यान खींचने के लिए बड़े आंकड़े बताते हैं और इनके पीछे मजबूत आधार नहीं होता है।

फिर भी मौजूदा समय में बाजार के हालात ऐसे हैं कि उनकी बातों को पूरी तरह नजरअंदाज करना आसान नहीं है। फेडरल रिजर्व ने इस हफ्ते ब्याज दरों में कोई कटौती नहीं की और आगे भी कम कटौती के संकेत दिए हैं। मध्य पूर्व में तनाव बढ़ रहा है और बिटकॉइन का शेयर बाजार से जुड़ाव भी मजबूत हुआ है, इसलिए उनकी चेतावनी पर लोगों की नजर बनी हुई है।

Advertisement
First Published - March 21, 2026 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement