इस परिणाम का मतलब है कि फोर्स इंडिया के पहले की तरह 61 अंक हैं और वह छठे स्थान पर है। मैकलारेन को इस रेस से एक अंक मिला और उसने टीम चैंपियनशिप में फोर्स इंडिया पर अपनी बढ़त पांच अंक की कर दी है।
मौजूदा चैंपियन सेबेस्टियन वेटेल ने सत्र की छठी जीत दर्ज की। फेरारी के फर्नांडो अलोंसो दूसरे और रेडबुल के मार्क वेबर तीसरे स्थान पर रहे।
वेटल के 222 अंक हो गये और उन्होंने ड्राइवर चैंपियनशिप में अलोसों : 169 : पर अपनी बढ़त 53 अंक की कर दी है। लुईस हैमिल्टन : 141 : तीसरे स्थान पर हैं।
डि रेस्टा की गाड़ी पर पहले लैप में ही लोटस के रोमैन ग्रोजियां ने पीछे से टक्कर मार दी। इस कार्नर पर ही किमी रैकीनन ने सर्जियो पेरेज की कार पर भी टक्कर मार दी थी। रैकीनन को इस वजह से कार में सुधार के लिये पिट में जाना पड़ा और आखिर में वह 21वें और आखिरी स्थान पर आये।
सुतिल ग्रिड में 17वें से 13वें स्थान पर आ गये थे लेकिन उनके लिये ग्रोजियां, हैमिल्टन और जेनसन बटन को पीछे छोड़ना मुश्किल था।