Advertisement
ट्रंप ने चीन-फ्रांस-ब्रिटेन से होर्मुज में युद्धपोत भेजने की अपील की, कहा: आपको अपनी नौसेना तैनात करनी होगीयुद्ध की अफवाहों से LPG सिलेंडर की पैनिक बुकिंग? सरकार ने किया दावा: घबराएं नहीं, स्टॉक है भरपूरसरकार ने कहा: दो भारतीय गैस टैंकर ने सुरक्षित ‘होर्मुज स्ट्रीट’ किया पार, जल्द पहुंचेगे गुजरात के बंदरगाहMeta Layoffs: AI के लिए नौकरियों पर कैंची! मेटा में 20% कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी15 मार्च से महंगी होगी हवाई यात्रा, अकासा एयर ने जोड़ा फ्यूल सरचार्जदुबई में घर खरीदने का है सपना? जानें LRS और FEMA के ये कड़े नियम, वरना फंस सकता है पैसासावधान! बोतल-डिब्बे या खुले बर्तन में पेट्रोल-डीजल लेना पड़ेगा महंगा, सरकार ने जारी की सख्त चेतावनी‘चाहे एक दिन खाना न खाएं, लेकिन चांदी जरूर खरीदें’, ‘Rich Dad, Poor Dad’ के लेखक ने ऐसा क्यों कहा?पहले दिखाया ‘धौंस’, अब कर रहा ‘मिन्नत’: भारत को रूसी तेल खरीदने के अमेरिकी फैसले पर ईरान का तंजखाड़ी युद्ध के बीच भारत को बड़ी राहत! दो बड़े गैस टैंकर ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ ने होर्मुज को किया पार
अन्य समाचार 26 दिनों से पकड़कर रखे गए भारतीय तेल टैंकर को रवानगी की इजाजत
'

26 दिनों से पकड़कर रखे गए भारतीय तेल टैंकर को रवानगी की इजाजत

PTI

- September,07 2013 2:43 PM IST

आधिकारिक सूत्रों ने आज पीटीआई से कहा, एमटी देश शांति अपने कागजात मिलने के बाद अंतत: छह सितम्बर को भारतीय समयानुसार रात 11 बजकर 45 मिनट पर बंदर अब्बास से रवाना हो गया।

जहाज एमटी देश शांति को पर्यावरण और प्रदूषण चिंता का हवाला देते हुए गत 12 अगस्त को ईरानी रिवॉल्यूशनरी गाड्र्स कोर :आईआरजीसी: ने रोक लिया था। जहाज की एक लाख 40 हजार टन कच्चा तेल की ढुलाई करने की क्षमता है।

इस बीच जहाजरानी मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, टैंकर कल रात अंतत: रिहा होने के बाद वहां से रवाना हुआ। हमने कोई भुगतान नहीं किया। केवल एक सामान्य आश्वासन दिया है।

तीन सप्ताह से अधिक के गतिरोध के बाद ईरान ने टैंकर को छोड़ने का आदेश दिया था लेकिन उसे जाने की इजाजत नहीं दी जा रही थी। बंदर अब्बास बंदरगाह के स्थानीय अधिकारी दावा कर रहे थे कि उन्हें इस बारे में कोई आदेश नहीं मिला है।

भारत ने अपने टैंकर को रोककर रखे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई थी। भारत ने कहा था कि समुद्र संबंधी कानून पर संयुक्त राष्ट्र संधि का उल्लंघन करके दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई की गई है।

भारत ने प्रदूषण आरोपों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा था कि जहाज बसरा से विशाखापत्तनम जा रहा था और किसी ईरानी बंदरगाह पर स्वेच्छा से नहीं रुका और उसे जबरन ईरानी जल क्षेत्र में मोड़ा गया और उसके बाद उसका पीएससी निरीक्षण किया गया।

जारी भाषा

09071419 दि

नननन

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement