Business Standard
Advertisement
Auto Sales June 2026: यात्री वाहनों की बिक्री ने जून में पकड़ी रफ्तार, 4 लाख यूनिट से ज्यादा रहने का अनुमानEdelweiss MF की बड़ी कामयाबी, इक्विटी AUM ₹1 लाख करोड़ के पार; SIP बुक ₹690 करोड़WhatsApp के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार की नजर, फर्जी पहचान और धोखाधड़ी का बढ़ा खतरादिल्ली को मिलेगी 6-लेन टनल, द्वारका एक्सप्रेसवे से वसंत कुंज तक सफर होगा आसान, ₹6,970 करोड़ की परियोजना मंजूरभारतीय बाजार कमजोर नहीं, SIP जारी रखें; राधिका गुप्ता ने दिया निवेश का बड़ा मंत्रक्या महिलाएं ब्रांड देखकर चुनती हैं म्युचुअल फंड? रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासेEPFO Portal Down: PF क्लेम अटका, पासबुक नहीं होगी डाउनलोड; जानें कब बहाल होंगी सेवाएंSIP की बेस्ट डेट और फ्रीक्वेंसी कौन-सी? मार्केट गिरने पर क्या करें… WhiteOak MF की रिपोर्ट में मिले जवाबPassport New Rules 2026: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा! जानिए नई फीसIT सेक्टर पर AI का बड़ा असर! Emkay ने बताया किन शेयरों में है दम और कौन रहेगा पीछे
अन्य समाचार मानव के भार को वहन करने की पृथ्वी की क्षमता की परीक्षा ली जा रही है: बोकोवा
'

मानव के भार को वहन करने की पृथ्वी की क्षमता की परीक्षा ली जा रही है: बोकोवा

PTI

- November,09 2012 5:43 PM IST

टेरी विश्वविद्यालय में जलवायु विग्यान और नीति विषय पर यूनेस्को के सम्मेलन में बोकोवा ने कहा, हम हमारे भार को वहन करने और बनाये रखने की पृथ्वी की क्षमता की परीक्षा ले रहे हैं। वैश्विक आर्थिक संकट के दौर में हमारी चुनौतियां काफी जटिल हैं। मैं कहना चाहूंगी कि कुछ चुनौतियों के बारे में लोगों को पता ही नहीं है।

उन्होंने कहा, आज वैश्विक चुनौतियां अकादमिक सीमाओं से बंधी नहीं है। ऐसे में अपना अस्तित्व बनाये रखने के लिए बहु आयामी पहल की जरूरत है। इसके लिए हमें नीतियों को ग्यान से जोड़ने और विग्यान आधारित नीतियां बनाने की जरूरत है।

बोकोवा ने कहा कि यूनेस्को इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय वैग्यानिक सलाहकार बोर्ड को गठित करने के प्रयासों का नेतृत्व कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत ने पर्यावरण संरक्षा की दिशा में प्रयास किया है और स्कूलों में पर्यावरण अध्ययन को अनिवार्य बनाया है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement