Advertisement
अच्छे दिनों में राजकोषीय गुंजाइश न बनाना भारत की बड़ी भूल, आर्थिक संकट में विकल्प हुए सीमितEditorial: फेड चीफ के सख्त रुख और ब्याज दर बढ़ने के डर से सहमा ग्लोबल मार्केटफार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क के सिस्टम में बड़ी सेंधमारी, हैकर्स ने मांगी 2.5 करोड़ डॉलर की फिरौतीमहंगाई दर को लेकर सतर्क रहना जरूरी, नीतिगत दरों में बदलाव के लिए करना होगा इंतजार: RBIटेलीग्राम बैन पर केंद्र सरकार के फैसले को दिल्ली HC की मंजूरी, कोर्ट ने कहा: यह कदम अनुचित नहींमुकेश अंबानी का बड़ा बयान: आयातित ऊर्जा पर निर्भरता लंबे समय के लिए ठीक नहीं, ग्रीन एनर्जी में निवेश बढ़ाएगी RILईशा अंबानी का मेगा प्लान: ₹1 लाख करोड़ के राजस्व लक्ष्य के साथ देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनेगी RCPLमुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI कंप्यूट प्लेटफॉर्म बनाएगी रिलायंसGold Price Crash: फेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से टूटा सोना, लगातार तीसरे सप्ताह आई भारी गिरावटReliance Stocks: JIO IPO से चमकेगी रिलायंस की किस्मत, शेयरों की रेटिंग में बड़े सुधार के संकेत
अन्य समाचार 0600 न्यूज हेडलाइन
'

0600 न्यूज हेडलाइन

PTI

- May,23 2013 10:43 AM IST

इस्लामाबाद, 23 मई :भाषा: दक्षिणपश्चिम पाकिस्तान के क्वेटा शहर में सुरक्षाकर्मियों को लेकर जा रही एक बस को निशाना बना कर किए गए बम विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुये हैं।

शहर के बाहरी क्षेत्र में भोसा मंडी इलाके में आज सुबह एक आटोरिक्शा में रखे गये बम में धमाका उस समय हुआ जब बलूचिस्तान कांस्टेबुलरी के जवानों को लेकर जा रही बस वहां से गुजर रही थी।

पुलिस उपमहानिरीक्षक फैजल अहमद संबल ने कहा कि विस्फोट में 11 सैनिकों और 2 नागरिकों की मौत हुई। घायलों को पास के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है।

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। मीडिया की खबरों में संगठन के प्रवक्ता इशानुल्ला एहसान के हवाले से कहा गया है कि संगठन गर्व से इस हमले की जिम्मेदारी लेता है।

बम निष्कि्रय करने वाले दस्ते के सदस्यों ने कहा कि हमले में करीब 100 किलोग्राम विस्फोटक की मदद ली गई।

टेलीविजन पर फुटेज में दिखाया गया कि हमले में बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोग और बचाव दल के सदस्य मृतकों और घायलों को अस्पताल लेकर गये।

कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की है और खोजी अभियान चलाया है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement