Business Standard
Advertisement
आतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा कीBRICS ने एकतरफा व्यापारिक कदमों पर जताई चिंता, बातचीत और कूटनीति को बताया अहम रास्ता‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’, बोले PM मोदी: ग्लोबल साउथ अब नियम पालन नहीं नियम बनाने वाला बनेअचानक आई मेडिकल इमरजेंसी में क्यों डगमगा जाती है मध्यम वर्ग परिवारों की सालों की मेहनत की बचत?सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, PM मोदी से मुलाकात में LAC, व्यापार और रिश्तों पर होगी बड़ी चर्चानिवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 180 से अधिक कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹50 पाने का मौका‘संकट न होता तो धीरे होते सुधार’, 1991 की उदारीकरण नीति पर पूर्व योजना आयोग सचिव ने किए कई खुलासेशी चिनफिंग की भारत यात्रा से भारत-चीन संबंधों को मिलेगा नया मोड़, PM मोदी से मुलाकात होगी अहमRBI सितंबर में बेचेगा 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बॉन्ड, बैंकिंग सिस्टम की नकदी घटाने की तैयारीSBI बना रहा नया लोन मॉडल, GST के बिना छोटे कारोबारों को UPI लेनदेन के आधार पर मिलेगा कर्ज
अन्य समाचार सदरलैंड 1,000 करोड़ रुपए में करेगी अपोलो हेल्थ स्ट्रीट का अधिग्रहण
'

सदरलैंड 1,000 करोड़ रुपए में करेगी अपोलो हेल्थ स्ट्रीट का अधिग्रहण

PTI

- December,12 2012 4:13 AM IST

सदरलैंड ग्लोबल सर्विसेज के संस्थापक अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी दिलीप वेलोडी ने प्रेट्र से कहा इस अधिग्रहण से सदरलैंड को अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी। इससे सदरलैंड की 38 अरब डालर के अमेरिकी स्वास्थ्य सेवा बीपीओ बाजार में स्थिति मजबूत होगी।

अपोलो हेल्थ चेन्नई की अपोलो हस्पिटल्स एंटरप्राइजेज लिमिटेड की सहयोगी कंपनी है जो अभी सूचीबद्ध नहीं है।

बीपीओ क्षेत्र की प्रमुख कंपनी जेनपैक्ट भी एएचएस के अधिग्रहण की दौड़ में थी।

अपोलो हास्पिटल्स एंटरप्राइज की एएचएस में 38 फीसद हिस्सेदारी है और उसे इस सौदे के तहत करीब 225 करोड़ रुपए मिलेंगे।

अपोलो हास्पिटल्स के प्रमुख वित्त अधिकारी कृष्णन अखिलेश्वरन ने कहा कि कंपनी के लिए यह सौदा महत्वपूर्ण है जो करीब 1,000 करोड़ रुपए का है और अपोलो को इस बिक्री से करीब 225 करोड़ रुपए मिलेंगे।

यह नकदी सौदा फरवरी 2013 तक पूरा होने की उम्मीद है और इसे अभी औपचारिक नियामक और अन्य मंजूरी मिलनी बाकी है।

इस घटनाक्रम के बारे में अपोलो हस्पिटल्स के अध्यक्ष प्रताप सी रेड्डी ने कहा कि अपोलो हेल्थ स्ट्रीट की वृद्धि को आगे बढ़ाने के लिए सही भागीदार की तलाश जरूरी थी।

उन्होंने कहा सदरलैंड ग्लोबल सर्विसेज में हमंे उत्कृष्ट रिकार्ड वाला रणनीतिक भागीदार मिला।

आज अपराह्न बंबई स्टाक एक्सचेंज में अपोलो हास्पिटल्स एंटरप्राईज का शेयर 0.02 फीसद घटकर 805 रुप्ए प्रति शेयर पर पहुंच गया।

वेलोडी ने कहा इस अधिग्रहण के बाद 3,200 पेशेवरों को नियुक्त किया जाएगा जिनके पास उद्योग की गहरी समझ होगी।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement