Business Standard
Advertisement
ब्रिक्स को सहयोगी मंच के रूप में पेश करेगा भारत, साझा मुद्रा के विवाद से दूरी बनाकर विकास पर रहेगा फोकसअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चा तेल $100 के पार, तेल कंपनियों को पेट्रोल पर ₹5 व डीजल पर ₹23 का नुकसानभारत की व्यापार नीतियों पर अमेरिका-EU ने जताई चिंता, टैरिफ और नियमों में बदलाव की मांगकोफोर्ज के चेयरमैन ओपी भट्ट का इस्तीफा, बोर्ड मूल्यांकन रिपोर्ट को लेकर उठे सवालों के बाद बड़ा फैसलाUPI के लेनदेन आंकड़ों का फायदा उठाकर भारत मजबूत करे ऋण क्षमता, MSME को औपचारिक कर्ज से जोड़ने पर जोरक्लाउड और AI मॉडल प्रदाताओं पर बैंकों की बढ़ती निर्भरता से बढ़ सकता है प्रणालीगत जोखिम, RBI की बड़ी चेतावनीकेंद्र सरकार का रेलवे पर बड़ा दांव, 9 राज्यों में 20,804 करोड़ रुपये की 8 मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मिली मंजूरीमहाराष्ट्र में जल्द आएगा डेल्टा अधिनियम, जमीन और अचल संपत्तियों के ब्लॉकचेन आधारित टोकनाइजेशन का बनेगा कानूनी ढांचा1991 के आर्थिक सुधारे ने बदली दिल्ली की तस्वीर, लेकिन आवास संकट, अनधिकृत कॉलोनियां व प्रदूषण ने बढ़ाई चिंताआधार ऑथेंटिकेशन में आएगा बड़ा उछाल, रोजाना 10 करोड़ से बढ़ाकर 25-30 करोड़ करने की तैयारी
अन्य समाचार लेफ्टिनेंट जनरल बरार पर हमला मामले में दो और गिरफ्तार
'

लेफ्टिनेंट जनरल बरार पर हमला मामले में दो और गिरफ्तार

PTI

- November,23 2012 11:43 AM IST

निजी काम से लंदन आए बरार :78: पर 30 सितम्बर को मध्य लंदन में तब हमला किया गया जब वह अपनी पत्नी के साथ होटल से लौट रहे थे । हमले में उनके गर्दन और गाल पर जख्म आए थे ।

पश्चिम लंदन में 36 वर्षीय एक व्यक्ति को हत्या और गंभीर रूप से जख्मी करने के षड्यंत्र में बुधवार को गिरफ्तार किया गया जबकि हमलावर का सहयोग करने के संदेह में 55 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया ।

व्यक्ति को मध्य लंदन के एक थाने में पुलिस हिरासत में रखा गया है । महिला को अगली सुनवाई पर उपस्थित होने की शर्त पर जमानत दे दी गई है ।

वूलवरहैम्पटन के बरजिंदर सिंह सांघा :33: और बर्मिंघम के मनदीप सिंह संधू :34: को पहले ही बरार को गंभीर रूप से जख्मी करने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है । दोनों को आठ अक्तूबर को वेस्टमिन्स्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया था ।

सांघा पर बरार की पत्नी मीना पर हमला करने का भी आरोप है ।

सुनवाई की अगली तारीख सात दिसम्बर को भारतीय मूल के दो लोगों को ब्रिटेन की अदालत में पेश होना है ।

मेट्रोपोलिटन पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा था, वे दोष स्वीकार करते हैं या नहीं, यह उसी दिन पता चलेगा ।

हमले के बाद बरार ने कहा था कि 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार में उनकी भूमिका के लिए खालिस्तान समर्थक तत्वों ने उनकी हत्या का प्रयास किया ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement