Business Standard
Advertisement
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूतबजाज फाइनैंस का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, प्रॉफिट 29% बढ़ा, एसेट क्वालिटी में सुधारAI पर बड़ा दांव, बजाज फाइनैंस ने 10 साल में ₹40 लाख करोड़ AUM का रखा लक्ष्यRBI की मौद्रिक नीति से पहले जियो क्रेडिट, हीरो फिनकॉर्प समेत कंपनियों ने बॉन्ड से ₹2,520 करोड़ जुटाएदेशभर में केवल E-20 पेट्रोल बिक्री के लिए उपलब्ध, रसीद पर एथनॉल प्रतिशत दिखाना जरूरी नहीं: गडकरीप्राकृतिक आपदाओं से अनाज का नुकसान 77% घटा, FCI ने भंडारण व्यवस्था को बताया सुरक्षितGSTN ने नई E-Way Bill सुविधाएं वापस लीं, फिलहाल पुराने नियम ही रहेंगे लागूNEP 2020 के 6 साल बाद भी अधूरे लक्ष्य, फंडिंग और ढांचागत कमी बनी सबसे बड़ी चुनौतीHurun India Women Leaders 2026: प्रिया नायर टॉप पर, 117 महिला लीडर्स की लिस्ट में बढ़ी भारतीय बेटियों की मौजूदगी
अन्य समाचार प्यारे कुत्तों की मदद से स्वस्थ होंगे बच्चे
'

प्यारे कुत्तों की मदद से स्वस्थ होंगे बच्चे

PTI

- July,29 2012 4:34 AM IST

अमेरिका में अस्पताल में भर्ती बच्चों को जल्दी स्वस्थ करने के लिए एक पैट थैरेपी शुरू की गई है। इस थैरेपी के तहत सुनहरे रंग का एक खूबसूरत कुत्ता जेक

टैनेस्सी में स्थित ले बोनहेओर चिल्ड्रन हॉस्पीटल में जेक यहां पर भर्ती छह वर्षीय बच्चे एलेक्स गोसा से मिलने गया। एक दुर्घटना में इस बच्चे का अंगूठा कट गया था।

जब इस बच्चे को बताया गया कि यह कुत्ता उससे दो साल बड़ा है तो उसका जवाब था जल्द ही मैं भी उतना बड़ा हो जाउंगा।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, इस थैरेपी को ऐनीमल असिस्टेड थैरेपी:पशुओं की मदद से की जाने वाली थैरेपी: भी कहते हैं। इसका इस्तेमाल 18वीं शताब्दी के अंत से मानसिक और शारीरिक समस्याओं वाले रोगियों के साथ किया जाता रहा है।

अमेरिकी पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में यह बताया गया था कि इस थैरेपी से बच्चों को खासतौर पर फायदा पहुंचता है। साथ ही अस्पताल के कर्मचारियों का भी कहना है कि पैट थैरेपी की वजह से मरीजों में अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं।

इस पूरी थैरेपी के पीछे की भावना यह है कि बच्चे जानवरों के साथ एक सामाजिक और भावनात्मक संबंध विकसित कर लेते हैं, इसलिए यह थैरेपी फायदेमंद है।

:भाषा:

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement