Business Standard
Advertisement
म्युचुअल फंड: हर 4 निवेशक में एक महिला, तेजी से बढ़ी भागीदारी; 5 साल में AUM करीब 3 गुना बढ़ाUPI से GIFT City तक, भारत-कनाडा की नई वित्तीय साझेदारी में क्या है खास? FM सीतारमण ने खोले निवेश के बड़े रास्तेभारी कर्ज के बोझ तले दबा अमेरिका! बॉन्ड यील्ड उछली, क्या आने वाली है मंदी? भारतीय बाजारों पर कितना असर?16% के प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद और उछलेगा शेयर? गाजा कैपिटल में क्या करें निवेशक? जानें एक्सपर्ट की रायभारतीयों के लिए बड़ा झटका! ट्रम्प प्रशासन ने दुनियाभर में इमिग्रेंट वीजा प्रक्रिया रोकीसस्ते कपड़े होंगे महंगे! 4-5% बढ़ सकते हैं दाम, इन 2 शेयरों में 49% तक तेजी के टारगेटकमरे का किराया 6% बढ़ा, कमाई 10% उछली: क्या होटल शेयरों में अभी बाकी है तेजी?महंगा हुआ गोल्ड सिल्वर: सोना 320 रुपये चढ़ा, चांदी 1,456 रुपये चमकीऑर्डर हैं, लेकिन मजदूर नहीं! क्या मजदूरों की कमी महंगी कर देगी भारत की इंफ्रा ग्रोथ?बीमा सेक्टर में बड़े बदलाव की तैयारी, कमीशन से लेकर बिक्री तक बदल सकते हैं नियम
अन्य समाचार भारत ने एशियाई युवा खेलों में दो और पदक जीते
'

भारत ने एशियाई युवा खेलों में दो और पदक जीते

PTI

- August,21 2013 6:53 PM IST

वेंकट ने स्नैच और क्लीन एंड जर्क में 310 किग्रा का कुल वजन उठाकर पीला तमगा जीता। इस 16 वर्षीय भारोत्तोलक ने तीसरे प्रयास में स्नैच में 142 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 168 किग्रा का वजन उठाकर सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया।

उनके बाद चीन के जिंगयू लु ने 285 किग्रा और थाईलैंड के पिचेट मानेस्री ने 280 किग्रा के प्रयास से क्रमश: रजत और कांस्य प्राप्त किया।

पुरूषों की 10 मी एयर पिस्टल स्पर्धा में शैंकी ने फाइनल में 195.3 अंक जुटाये। वह स्वर्ण पदक से करीब से चूक गये जो चीन के वु जियावू को मिला जिन्होंने 195.5 अंक हासिल किये।

उज्बेकिस्तान के रेफत गिरफानोव को 174.7 अंक से कांस्य पदक मिला।

भारत के समरजीत सिंह ने भी फाइनल राउंड के लिये क्वालीफाई कर लिया लेकिन वह 134 अंक ही जुटा सके और प्रतियोगिता में पांचवें स्थान पर रहे।

भारतीय खिलाड़ी इन खेलों में व्यक्तिगत ओलंपिक एथलीट के तौर पर भाग ले रहे हैं क्योंकि भारतीय ओलंपिक संघ पर प्रतिबंध लगा हुआ है। भारतीयों ने अब तक दो स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य जीत लिये हैं तथा वे पदक तालिका में नौंवे स्थान पर हैं।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement