facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

संजय कपूर की पत्नी प्रिया को सभी संपत्तियों का खुलासा करने का निर्देश

Advertisement

दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर सोना कॉमस्टार के मानद चेयरमैन थे। इसी साल जून में लंदन में पोलो मैच खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था।

Last Updated- September 11, 2025 | 9:19 AM IST

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को दिवंगत कारोबारी व सोना कॉमस्टार के पूर्व चेयरमैन संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर को 12 जून तक की सभी चल-अचल संपत्तियों की सूची मुहैया कराने का निर्देश दिया। अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि अब इस मामले की सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी। संजय कपूर से विवाह के बाद अभिनेत्री करिश्मा कपूर के दो बच्चे समायरा और कियान राज पैदा हुए थे। दंपती के बीच साल 2016 में तलाक हो गया और फिर संजय ने प्रिया से विवाह किया।

समायरा और कियान राज ने हाई कोर्ट में अपनी याचिका में संजय कपूर की वसीयत के तौर पर पेश दस्तावेज की प्रामाणिकता पर सवाल उठाया है, जिसमें कथित तौर पर दोनों बच्चों का नाम शामिल नहीं है। उन्होंने संजय कपूर की संपत्ति में भी हिस्सा मांगा है। बच्चों की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने वसीयत की वैधता और उसके सामने आने वाली परिस्थितियों पर सवाल उठाए। उन्होंने संपत्ति पर यथास्थिति बनाए रखने की मांग की।

हालांकि, न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने इस स्तर पर परिसंपत्तियों पर यथास्थिति लागू करने से इनकार कर दिया और सभी पक्षों से जवाब मांगा।

प्रिया की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव नायर ने तर्क दिया कि यह मुकदमा स्वयं में विचारणीय नहीं है तथा उन्होंने बताया कि बच्चों समायरा और कियान (करिश्मा के बच्चे) को रानी कपूर (आरके) ट्रस्ट के माध्यम से पहले ही 1,900 करोड़ रुपये की संपत्ति प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा, वादी इस मुकदमे के दायर होने से कुछ दिन पहले ही हस्तांतरित संपत्ति के लाभार्थी रहे हैं। उन्होंने संजय की जीवित पत्नी के रूप में प्रिया की स्थिति पर जोर देते हुए ये बातें कही।

दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर सोना कॉमस्टार के मानद चेयरमैन थे। इसी साल जून में लंदन में पोलो मैच खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। अभिनेत्री करिश्मा कपूर से उनकी शादी से हुए उनके बच्चों ने विरासत में हिस्सा मांगा है और साथ ही उस वसीयत को भी चुनौती दी है, जिसमें कथित तौर पर सारी संपत्ति उनकी सौतेली मां प्रिया कपूर के नाम कर दी गई है।

Advertisement
First Published - September 11, 2025 | 9:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement