facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौतीरोजगार की नई राह बनेगा सेवा क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य में छिपी बड़ी संभावनाएंउदारीकरण ने बदली दूरसंचार की तस्वीर, कभी फोन कनेक्शन के लिए सालों इंतजार करता भारत आज बना डिजिटल ताकतपरमाणु संयंत्रों के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट, सुरक्षा और निवेश दोनों पर फोकसFCNR (B) स्वैप सुविधा समय से पहले बंद, रुपये पर दबाव बढ़ा; सरकारी बॉन्ड यील्ड भी चढ़ीशेयर बाजार को मजबूत करने की तैयारी: SLBM का दायरा बढ़ाएगा SEBI, CAS को मिलेगी मजबूतीरिवॉल्विंग क्रेडिट पर रोक के प्रस्ताव से NBFC चिंतित, RBI को देंगे फीडबैकभाजपा ने बनाई नई टीम, 65 पदाधिकारियों में 51 नए चेहरे; स्मृति ईरानी महासचिव तो राम माधव बने उपाध्यक्ष

Apple की एंट्री से बदलेगा Foldable Phone का खेल! 2026 में भारत में 6.5 लाख यूनिट्स का बड़ा रिकॉर्ड बनने की उम्मीद

Advertisement

Apple के फोल्डेबल iPhone लॉन्च और बढ़ती मांग के दम पर 2026 में भारत का फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार 6.5 लाख यूनिट्स के पार पहुंचने का अनुमान है।

Last Updated- July 23, 2026 | 8:34 AM IST
Foldable phones
Representative image

भारत का फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार इस कैलेंडर वर्ष 2026 के अंत तक 6.50 लाख फोन के शिपमेंट से आगे जा सकता है। ऐपल द्वारा आगामी सितंबर में भारत सही विश्व भर में अपना फोल्डेबल फोन लॉन्च करने के साथ ही इसक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ने के बीच यह अनुमान काउंटरपॉइंट रिसर्च ने जताया है।

हालांकि यह अभी भी एक कम पहुंच वाला क्षेत्र है लेकिन इस कैलेंडर वर्ष मूल्य के आधार पर स्मार्टफोन बाजार में इसकी हिस्सेदारी 2-3 फीसदी होने की उम्मीद है। इसका कारण यह है कि इनकी औसत बिक्री कीमत करीब 1,800 डॉलर आंकी गई है। यानी एक सामान्य स्मार्टफोन की औसत कीमत से करीब पांच गुना।

काउंटरपॉइंट का अनुमान है कि कैलेंडर वर्ष 2026 में फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार वॉल्यूम के लिहाज से 8 प्रतिशत बढ़ेगा। यह उल्लेखनीय वृद्धि है क्योंकि कुल स्मार्टफोन बाजार के 13-14 प्रतिशत घटने का अनुमान है और शिपमेंट 13.3 से 13.4 करोड़ यूनिट्स तक गिरने की संभावना है।
इस सेगमेंट को गति पकड़ने में समय लगा है। सितंबर 2019 में सैमसंग ने अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया था। कैलेंडर वर्ष 2026 के अंत तक इसका कुल शिपमेंट पहली बार 30 लाख यूनिट्स का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है। कैलेंडर वर्ष 2025 के अंत तक कुल शिपमेंट लगभग 25 लाख यूनिट्स था।

वर्तमान में इस क्षेत्र में सैमसंग का दबदबा है। जिसकी हिस्सेदारी 89 प्रतिशत है। इसके बाद मोटोरोला है जिसकी हिस्सेदारी 8 प्रतिशत है। शेष हिस्सेदारी कई अन्य ब्रांडों में बंटी है। यद्यपि इस बाजार में ऐपल के प्रवेश का असर इस वर्ष पूरी तरह नजर आने की संभावना नहीं है क्योंकि लॉन्च केवल दूसरी छमाही के उत्तरार्द्ध में ही अपेक्षित है। इसके परिणामस्वरूप काउंटरपॉइंट विश्लेषक शुभम सिंह का अनुमान है कि कैलेंडर वर्ष 2026 में भारत के फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में ऐपल के फोल्डेबल आईफोन का कुल आधार एक प्रतिशत से कम होगा। हालांकि भारतीय उपभोक्ता सकारात्मक रूप से चौंका सकते हैं। ऐपल की चुनौती को ध्यान में रखते हुए ही सैमसंग अपनी अगली पीढ़ी के फोल्डेबल स्मार्टफोन लंदन में वैश्विक स्तर पर लॉन्च कर रहा है। कंपनी अपने फर्स्ट-मूवर एडवांटेज पर भरोसा करके अपनी नेतृत्व स्थिति बचाने की कोशिश कर रही है।

इस बीच मोटोरोला ने हाल ही में लॉन्च किए गए रेजर फोल्ड और आगामी रेजर फ्लिप के साथ अपने फोल्डेबल पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। शुभम सिंह का कहना है कि इस वर्ष भारत में फोल्डेबल स्मार्टफोन शिपमेंट का दो-तिहाई हिस्सा किताब की तरह खुलने वाले फोल्डेबल्स से आएगा जो बड़े डिस्प्ले और बेहतर अनुभव प्रदान करते हैं। हालांकि मेमोरी की कीमतें बढ़ने के कारण केवल अधिक उत्पादन से इस वर्ष कीमतों में कमी आने की संभावना नहीं है।

वैश्विक फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में कहीं अधिक मजबूत वृद्धि दर्ज होने की उम्मीद है, जहां शिपमेंट साल दर साल 30 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। स्मार्ट एनालिटिक्स ग्लोबल के अनुसार, वर्ष के अंत तक ऐपल वैश्विक फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार का 25 प्रतिशत हिस्सा हासिल कर लेगा जो पिछले वर्ष शून्य था। वहीं सैमसंग की हिस्सेदारी 36 प्रतिशत से घटकर 28 प्रतिशत होने का अनुमान है जबकि हुआवेई तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी रहेगी। ऐपल से आने वाली चुनौती को ध्यान में रखते हुए सैमसंग ने आज भारत और दुनिया में अपनी गैलेक्सी जेड सीरीज के तहत तीन फोल्डेबल मॉडल लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत भारत में 1.24 लाख रुपये से शुरू होकर 2.33 लाख रुपये तक जाती है।

Advertisement
First Published - July 23, 2026 | 8:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement