facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ पहले दिन ही कर सकती है रिकॉर्ड कमाई

Advertisement
Last Updated- January 25, 2023 | 8:36 AM IST
Divyang will also be able to enjoy 'Pathan'

शाहरुख खान के अभिनय वाली फिल्म पठान इस बार पहले ही दिन रिकॉर्ड कमाई दर्ज कर सकती है। मल्टीप्लेक्स श्रृंखला और फिल्म कारोबार के विशेषज्ञों और टिकट बुक करने वाली साइटों का मानना है कि यह फिल्म पहले ही दिन 50 करोड़ रुपये की कमाई पार कर सकती है। पठान बुधवार को भारत और दुनियाभर की कुल 5,000 स्क्रीन पर रिलीज की जाएगी।

इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ ही दीपिका पडुकोणे और जॉन अब्राहम भी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म के लिए जोरों से चल रही एडवांस बुकिंग ने अबतक 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। फिल्म प्रदर्शकों ने बताया कि दिल्ली और गुड़गांव के सिनेमाघरों में टिकट के दाम 2,100 से 2,500 रुपये हैं, फिर भी टिकट खरीदने की रफ्तार में कोई कमी नहीं आ रही है।

मल्टीप्लेक्स श्रृंखला आईनॉक्स लीजर के मुख्य प्रोग्रामिंग अधिकारी राजेंद्र सिंह ज्याला ने कहा कि अगर आप एडवांस बुकिंग के साथ-साथ पहले दिन होने वाली स्पॉट बुकिंग को भी लें, तो भी फिल्म की पहले दिन की कमाई 50 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू लेगी। उन्होंने कहा कि केजीएफ: चैप्टर 2 के हिंदी वर्जन के बाद यह किसी हिंदी फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग में शुमार होगी, जिसने पिछले साल लगभग 54 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

पठान के साथ खान की किसी बड़ी स्क्रीन पर वापसी चार साल बाद देखने को मिल रही है। स्क्रीन पर पहली बार खान ऐक्शन हीरो की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म हिंदी के साथ ही तमिल और तेलुगू में रिलीज की जाएगी। फिल्म कारोबार के विशेषज्ञों ने कहा कि बुधवार को पठान फिल्म की रिलीज के साथ महाराष्ट्र, राजस्थान, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के करीब 25 सिंगल स्क्रीन वाले सिनेमाघर फिर से खुल रहे हैं। ये सिनेमा 2020 में कोविड महामारी के कारण बंद हो गए थे। सिने विशेषज्ञों ने कहा कि पहले दिन की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कुछ सिनेमाघरों में मूवी स्क्रीनिंग सुबह 6 बजे से ही शुरू होने की उम्मीद है।

यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) के अंतरराष्ट्रीय वितरण के उपाध्यक्ष और फिल्म निर्माता नेल्सन डिसूजा ने कहा कि अन्य देशों में बसे प्रवासी भारतीयों के बीच खान की लोकप्रियता के कारण पठान किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी रिलीज है, और इसकी 100 से अधिक देशों में स्क्रीनिंग की जा रही है। । उन्होंने कहा, ‘शाहरुख खान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक हैं और विदेशी बाजारों में पठान की भारी मांग है।’ फिल्म वितरकों और प्रदर्शकों का कहना है कि पठान अंतरराष्ट्रीय बाजारों में करीब 2,500 स्क्रीन पर रिलीज होगी।

ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म बुकमाईशो के मुख्य परिचालन अधिकारी आ​शिष सक्सेना का कहना है कि पठान के लिए ऑनलाइन एडवांस सेल में 10 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। इसमें सबसे अधिक टिकट हिंदी वर्जन के लिए खरीदे गए हैं, इसके बाद तेलुगू और फिर तमिल वर्जन का नंबर है। सक्सेना ने कहा कि दक्षिण भारत में फिल्म का बेहतर रुख देखने को मिल रहा है। हैदराबाद, चेन्नई और तमिलनाडु में इस बार एडवांस बिक्री में 30 फीसदी का इजाफा हुआ है।

पीवीआर पिक्चर्स के मुख्य कार्याधिकारी और मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ ​इंडिया के प्रेसिडेंट कमाल ज्ञानचंदानी ने कहा कि फिल्म के ट्रेलर, टीजर और गानों के साथ-साथ खान की फैन फॉलोइंग की वजह से फिल्म को इतनी प्रसिद्धि मिल रही है। खान के प्रशंसक काफी दिनों से उन्हें मुख्य किरदार की भूमिका में देखने का इंतजार कर रहे हैं।

ज्ञानचंदानी ने कहा कि बॉक्स-ऑफिस में फिल्म की ओपनिंग गणतंत्र दिवस के दिन हो रही है और फिल्म का पहला महत्त्वपूर्ण सप्ताहांत भी इसी दौरान होगा, जिसके कारण दर्शकों में भारी इजाफा देखा जा सकता है। आंकड़ों के मुताबिक, पठान पहले सप्ताहांत के अंत में बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन में 200 करोड़ रुपये को पार कर सकती है।

Advertisement
First Published - January 25, 2023 | 8:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement