facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

Reliance Industries ने बॉन्डों से जुटाए 20,000 करोड़ रुपये

Advertisement

बाजार कारोबारियों का कहना है कि इस बॉन्ड निर्गम के बाद बाजार धारणा में सुधार आ सकता है। कॉरपोरेट बॉन्डों के जरिये कोष उगाही अक्टूबर में 40 प्रतिशत तक घट गई थी।

Last Updated- November 09, 2023 | 10:57 PM IST
Indian Rupee

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने गुरुवार को 7.79 प्रतिशत की कूपन दर से 10 वर्षीय बॉन्ड जारी कर 20,000 करोड़ रुपये जुटाए। किसी गैर-वित्तीय भारतीय कंपनी द्वारा यह सबसे बड़ा बॉन्ड निर्गम है।

बाजार कारोबारियों का कहना है कि इस निर्गम के लिए ज्यादातर ग्राहक बड़ी बीमा कंपनियां और पेंशन फंड थे। कारोबारियों का कहना है कि कंपनी को 7.35 प्रतिशत और 7.79 प्रतिशत के बीच करीब 27,000 करोड़ रुपये मूल्य के आवेदन मिले। वहीं 7.80 रुपये की दर पर 10,000 करोड़ रुपये की बोलियां प्राप्त हुई थीं।

जेएम फाइनैंशियल में प्रबंध निदेशक एवं इन्वेस्टमेंट ग्रेड ग्रुप के प्रमुख अजय मंगलूनिया ने कहा, ‘रिलायंस के बॉन्डों को शानदार प्रतिक्रिया मिली। कूपन दर अनुमान के अनुरूप थी।’

बाजार कारोबारियों का कहना है कि इस बॉन्ड निर्गम के बाद बाजार धारणा में सुधार आ सकता है। कॉरपोरेट बॉन्डों के जरिये कोष उगाही अक्टूबर में 40 प्रतिशत तक घट गई थी।

निवेशकों ने अनिश्चितता को ध्यान में रखते हुए कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में बड़े दांव लगाने से परहेज किया है। इस निर्गम से पहले एचडीएफसी ने अपने विलय से पहले फरवरी में 25,000 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Advertisement
First Published - November 9, 2023 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement