आज का अखबार

कैंपस ने की 30 प्रतिशत कर्मियों की छंटनी

Published by
आर्यमान गुप्ता
Last Updated- March 08, 2023 | 1:17 AM IST

एडटेक यूनिकॉर्न अपग्रेड ने रकम जुटाने की कवायद में नरमी के बीच अपनी सहायक कंपनी ‘कैंपस’ में अपने 30 प्रतिशत कर्मचारियों यानी लगभग 120 कर्मचारियों की छंटनी की है, जिसके पास लगभग 300 लोगों का कार्यबल है।

यह अपग्रेड की दूसरी ऐसी सहायक कंपनी है, जिसने हाल ही में कर्मचारियों की छंटनी की है। पिछले साल दिसंबर में हड़प्पा एजुकेशन ने दिसंबर में अपने 30 प्रतिशत कर्मचारियों या लगभग 70 कर्मचारियों हटाया था। इसने वर्ष 2022 के जुलाई में 300 करोड़ रुपये में अपग्रेड किया था।

बिजनेस स्टैंडर्ड द्वारा अपग्रेड से पूछे गए सवालों का तत्काल कोई जवाब नहीं मिला। वर्ष 2021 के मई में 150 करोड़ रुपये के नकदी और शेयरों वाले सौदे में वीडियो-लर्निंग समाधान प्रदाता इम्पार्टस का अधिग्रहण करने के बाद रॉनी स्क्रूवाला द्वारा समर्थित एडटेक फर्म ने इसे अपग्रेड कैंपस के रूप में पेश किया था।

इस अधिग्रहण के बाद इम्पार्टस के सह-संस्थापक अमित महेंसरिया ने कैंपस के मुख्य कार्यकारी के रूप में पदभार संभाला था।

First Published : March 8, 2023 | 1:17 AM IST