facebookmetapixel
Advertisement
Vedanta Demerger: वेदांत डीमर्जर का दूसरा दिन, कुछ शेयरों में हाहाकार तो कुछ में जबरदस्त खरीदारीFarm Loan Waiver: ₹75,000 तक का लोन पूरी तरह माफ, तमिलनाडु के 14.43 लाख किसानों को फायदाअब Credit Card का इस्तेमाल होगा महंगा! ब्याज, फ्यूल और ट्रैवल चार्ज में बड़ा बदलाव; चेक करें डीटेल्सआईटी दिग्गज Infosys के Q1 रिजल्ट की तारीख तय, जानिए कब आएंगे नतीजेयुद्ध हो या शांति समझौता, तेल बाजार में आगे क्या होगा? यह एक इंडिकेटर पहले ही बता देता हैNEET री-एग्जाम से पहले Telegram पर अस्थायी रोक, सरकार ने क्यों लिया फैसला?US में TCS की हार! ट्रेड सीक्रेट्स विवाद ने बढ़ाई टाटा कंपनी की मुश्किलें, अब चुकाने होंगे करोड़ों डॉलरTrade Deficit: निर्यात, तेल और अमेरिका से डील… FY27 में भारत की ट्रेड तस्वीर बदल सकते हैं ये 3 फैक्टरChina Shock 2.0: सोलर पैनल, EV से बैटरी तक, चीन की बढ़ती पकड़ ने यूरोप की नींद उड़ाई; G7 में बड़ा मुद्दाEV से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक… इन तेजी से बढ़ते सेक्टरों से बैंकों को मिल सकता है बड़ा फायदा

Ather Energy का 24 महीने में मुनाफे में आने का लक्ष्य

Advertisement

एथर एनर्जी की योजना फैमिली स्कूटर बाजार में उतरने की है, जहां हर साल 23-24 लाख गैस-तेज इंजन वाले वाहन बेचे जाते हैं।

Last Updated- August 20, 2023 | 10:36 PM IST

देश की अग्रणी इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी एथर एनर्जी (Ather Energy) अगले 24 महीने में शुद्ध‍ लाभ कमाने का लक्ष्य लेकर चल रही है, जिसके बाद कंपनी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम की योजना बना सकती है।

इसके अलावा कंपनी रकम जुटाने की प्र​क्रिया में है, जिससे उसे करीब 1,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर नई फैक्टरी लगाने और उत्पादन क्षमता 10 लाख वाहन सालाना करने में मदद मिलेगी। रकम का इस्तेमाल शोध व विकास को मजबूत बनाने में भी किया जाएगा।

एथर एनर्जी की योजना फैमिली स्कूटर बाजार में उतरने की है, जहां हर साल 23-24 लाख गैस-तेज इंजन वाले वाहन बेचे जाते हैं। कंपनी इस बाजार के लिए 125 सीसी और 110 सीसी के समकक्ष इलेक्ट्रिक स्कूटर की पेशकश करेगी। जहां तक इलेक्ट्रक मोटरसाइकल का सवाल है, कंपनी कम से कम अगले 18 महीने तक देखो व इंतजार करो की रणनीति अपनाएगी और उसके बाद ही इस संबंध में कोई फैसला लेगी।

ओला इलेक्ट्रिक ने हाल में फैमिली स्कूटर सेगमेंट व इलेक्ट्रिक मोटरबाइक में उतरने का ऐलान किया था और इन दोनों की पेशकश साल के अंत तक की जाएगी।

एथर एनर्जी के संस्थापक और मुख्य कार्या​धिकारी (सीईओ) तरुण मेहता ने कहा, हमारा मुख्य लक्ष्य अगले दो साल के भीतर शुद्ध‍ लाभ अर्जित करने का है। हम इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने में नकदी खर्च नहीं करते और यह सबक हमने महामारी के दौरान सीखा है। इसी वजह से हम वृद्धि के लिए रकम जटाने की प्रक्रिया में हैं और नकदी खर्च नहीं कर रहे।

मेहता ने कहा कि कंपनी शोध व विकास को मजबूत बनाना जारी रखेगी और कंपनी की योजना इस साल आरऐंडडी पर 400 करोड़ रुपये खर्च करने की है। इसके अलावा कंपनी अगले तीन साल में अपने कर्मचारियों की संख्या दोगुनी करेगी।

हाल में 450 एस इलेक्ट्रिक स्कूटर उतारने वाली एथर का इरादा 125 सीसी समकक्ष इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार का एक हिस्सा पाने का है , जहां 5 से 6 लाख स्कूटर (आईसीआई व इलेक्ट्रिक) बेचे जाते हैं। इसमें कंपनी टीवीएस मोटर से प्रतिस्पर्धा करेगी, जो आईसीआई सेगमेंट में आगे है। 150 सीसी समकक्ष इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में एथर का वर्चस्व है।

मेहता ने कहा, इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में प्रीमियम उत्पादों की ओर झुकाव बढ़ रहा है और 90-110 सीसी का इस्तेमाल करने वाले ज्यादातर ग्राहक अब 125 सीसी की ओर जा रहे हैं।

Advertisement
First Published - August 20, 2023 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement